Auron Mein Kahan Dum Tha Collection: तीन दिन में ही हांफने लगी अजय देवगन की फिल्म, 10 करोड़ भी कमाना हुआ मुश्किल
Published by : Divya Keshri Updated At : 05 Aug 2024 11:06 AM
Auron Mein Kahan Dum Tha
अयज देवगन की फिल्म औरों में कहां दम था का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल है. फिल्म जैसे-तैसे आगे बढ़ रही है. रविवार को भी इसने कोई शानदार कमाई नहीं की. वहीं, फिल्म उलझ का भी हाल अजय की मूवी जैसा ही है.
Auron Mein Kahan Dum Tha Box Office Collection Day 3: नीरज पांडे की रोमांटिक फिल्म औरों में कहां दम था 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. बॉक्स ऑफिस पर अजय और जान्हवी कपूर की फिल्म उलझ की क्लैश हुई. तीन दिन हो गए है फिल्म के रिलीज को, लेकिन दोनों ही मूवीज बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का ध्यान खींचने नाकाम होते दिख रहे हैं. हालांकि रविवार को दोनों की फिल्मों को फायदा मिला और कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई. आपको बताते हैं किसने कितनी कमाई की.
औरों में कहां दम था नहीं लुभा पा रही दर्शकों को
अजय देवगन और तब्बू ने साथ में कई फिल्में की है. औरों में कहां दम था उनकी 11वीं फिल्म है, जिसमें दोनों ने स्क्रीन शेयर किया है. रिलीज के बाद पहले संडे को फिल्म ने कोई जबरदस्त कमाई नहीं की. Sacnilk की एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने तीसरे दिन 2.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. अभी तक मूवी ने 6.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं, मंडे टेस्ट में फिल्म पास होती है या नहीं, ये देखने लायक होगा. वैसे हिट होने के लिए 100 करोड़ का आंकड़ा फिल्म को पार करना होगा, जो मुमकिन नहीं दिख रहा.
Also Read- अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ की रिलीज डेट बदलने पर आया अपडेट
जान्हवी कपूर की उलझ का निकला दम
वहीं, जान्हवी कपूर की फिल्म उलझ का भी हाल औरों में कहां दम था जैसा ही बॉक्स ऑफिस पर दिख रहा है. मूवी दर्शकों को सिनेमाहाल में लाने के लिए संघर्ष करती दिख रही है. Sacnilk के अर्ली ट्रेंड के मुताबिक, रविवार को मूवी ने सिर्फ 2 करोड़ रुपये की कमाई की. अबतक ये 10 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई. टोटल कमाई की बात करें तो फिल्म ने अभी तक केवल 4.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. जैसा अभी फिल्म का हाल है, इससे तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि सोमवार को भी इसका हाल बेहाल रहेगा.
Entertainment Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










