Box Office Collection: ‘औरों में कहां दम था’ ने ओपनिंग डे पर ‘उलझ’ का निकाला दम, जानें किसने मारी बाजी

Auron Mein Kahan Dum Tha vs Ulajh
फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ ने ओपनिंग डे पर कितनी कमाई की, इसकी जानकारी सामने आ गई है. वहीं, जाह्नवी कपूर की ‘उलझ’ भी 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. पहले दिन कौन किस पर भारी पड़ी, आपको बताते हैं.
Auron Mein Kahan Dum Tha box office collection day 1: फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर ‘उलझ’ से हुई. ‘औरों में कहां दम था’ में अजय देवगन और तब्बू ने मुख्य रोल निभाया है, जबकि ‘उलझ’ में जाह्नवी कपूर लीड रोल में दिखी है. दोनों फिल्मों को लोगों और समीक्षकों से मिक्स रिव्यूज मिले और मेकर्स ने इसका प्रमोशन भी जोर-शोर से नहीं किया था. अब पहले दिन किस मूवी ने बाजी मारी, आपको बताते हैं.
फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ का निकला दम
नीरज पांडे की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ ने पहले दिन कोई खास कलेक्शन नहीं किया है. Sacnilk के अनुसार, मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. कहा जा रहा है फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिलेगा. उम्मीद है कि वीकेंड पर मूवी ओपनिंग डे से बेहतर कलेक्शन करेगी. वहीं, बात दें कि अजय और तब्बू ने अबतक टोटल 10 फिल्मों में साथ में काम किया है और दोनों की जोड़ी दर्शकों को पसंद आती है. पिछले बार दोनों फिल्म भोला में नजर आए थे.
जानें फिल्म ‘उलझ’ ने किया कितने का कलेक्शन
वहीं, सुधांशु सरिया की थ्रिलर फिल्म ‘उलझ’ में जाह्नवी कपूर ने मुख्य रोल निभाया है. Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया. फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ ने ‘उलझ’ से बेहतर कलेक्शन किया. उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर सकती है. कहानी की बात करें तो एक्ट्रेस इसमें आईएफएस अधिकारी के किरदार में दिखी है. वहीं, पिछले बार एक्ट्रेस मिस्टर एंड मिसेज माही में नजर आई थी, जिसमें राजकुमार राव भी थे.
Entertainment Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










