संजय दत्त के घर पर इस एक्ट्रेस को शॉर्ट्स पहनने की नहीं इजाजत, कभी सनी देओल के साथ किया था सुपरहिट फिल्म
Published by : Divya Keshri Updated At : 22 Mar 2025 11:56 AM
Ameesha Patel and sanjay dutt
अमीषा पटेल, जिन्होंने कहो ना प्यार है जैसी हिट फिल्मों से अपनी पहचान बनाई, एक बार फिर सुर्खियों में हैं. अपनी बेहतरीन अदाकारी और ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस ने संजय दत्त के बारे में बड़ा खुलासा किया.
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल फिल्मों में अब नजर नहीं आती, लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती है. संजय दत्त के साथ उनकी दोस्ती काफी पुरानी और गहरी रही है. उन्होंने “ये है जलवा,” “तथास्तु,” और “चतुर सिंह टू स्टार” जैसी फिल्मों में साथ काम किया है. ऑन-स्क्रीन के अलावा ऑफ-स्क्रीन भी दोनों स्टार्स एक खास बॉन्ड शेयर करते हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने संजय दत्त संग अपनी बॉन्ड को लेकर बात की.
अमीषा पटेल को लेकर पजेसिव हैं संजय दत्त
अमीषा पटेल ने बॉलीवुड बबल संग एक इंटरव्यू में अपनी पुरानी फोटोज दिखाते हुए कहा, “ये फोटो संजू के साथ है, उनके घर की, मेरे बर्थडे के दौरान. वह काफी प्रोटेक्टिव एंड पजेसिव है. जब मैं उनके घर जाती हूं तो मुझे शॉर्ट्स पहनने की भी इजाजत नहीं है, मुझे सलवार कमीज में रहना पड़ता है.” एक्ट्रेस ने आगे बताया, “संजू ऐसे इकलौते इंसान है जो कहते है तुम इस इंडस्ट्री के लिए बहुत मासूम हो. मैं तम्हारे लिए पति ढूंढूंगा, शादी कराऊंगा और कन्यादान भी करूंगा. वह काफी प्रोटेक्टिव है और हमेशा मेरा अच्छा सोचते हैं. वह हमेशा पूछते रहते हैं कि मैं ठीक हूं या नहीं.”
फिल्म भूतनी में नजर आएंगे संजय दत्त
अमीषा पटेल पिछली बार फिल्म गदर 2 में सनी देओल के साथ नजर आई थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी और इसने 500 रुपये से ज्यादा का कलेक्सन किया था. मूवी 22 साल बाद सिनेमाघरों में आई थी. अब चर्चा है कि अनिल शर्मा गदर 3 को लेकर आ रहे हैं. हालांकि वह इसका हिस्सा होगी या नहीं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. वहीं, संजय दत्त पिछली बार फिल्म डबल इस्मार्ट में नजर आए थे. ये एक तेलुगु फिल्म थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखाया था. उनकी अपकमिंग फिल्म भूतनी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










