Allu Arjun-Atlee: पुष्पा स्टार ने अगली ब्लॉकबस्टर के लिए एटली से मिलाया हाथ! इस दिन से शुरू करेंगे नई फिल्म की शूटिंग

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 04 Mar 2025 9:42 AM

विज्ञापन

left side Allu Arjun, right side Atlee Kumar

Allu Arjun-Atlee: मशहूर डायरेक्टर एटली की अगली 600 करोड़ी फिल्म के लिए लीड एक्टर के रूप में सुपरस्टार अल्लू अर्जुन फाइनल हुए हैं. पहले इस फिल्म के लिए सलमान खान का नाम सामने आ रहा था.

विज्ञापन

Allu Arjun-Atlee: जवान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए मशहूर डायरेक्टर एटली अपनी अगली बड़ी बजट फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस के रिकार्ड्स को चकनाचूर करने के लिए तैयार हैं. इसमें उनका साथ पुष्पा 2 फेम एक्टर अल्लू अर्जुन देंगे. पहले इस 600 करोड़ी फिल्म के लिए सलमान खान का नाम सामने आ रहा था. लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी पिछली फिल्मों की परफॉरमेंस देखकर अल्लू अर्जुन ने उन्हें रेप्लस कर दिया है. सुपरस्टार बीते दिन नए लुक के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे, जिसके बाद फैंस उनकी अगली फिल्म अटकलें लगा रहे हैं. ऐसे में आइए बताते हैं फिल्म से जुड़ी सभी अपडेट्स.

यहां देखें अल्लू अर्जुन का नया लुक-

कब शुरू होगी अगली फिल्म की शूटिंग?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अल्लू अर्जुन और एटली की आगामी फिल्म 600 करोड़ रुपए के बजट पर तैयार किया जा रहा है. इस अपकमिंग फिल्म का प्री-प्रोडक्शन काम अप्रैल 2025 में शुरू हो सकता है. साथ ही इसकी शूटिंग भी 2025 के बीच में शूटिंग शुरू हो जाएगी और अगले साल 2026 में बड़े पर्दे पर रिलीज हो कटी है. हालांकि, फिल्म के निर्माताओं ने अभी इसका कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

वेकेशन नहीं, विदेश में ट्रेनिंग ले रहे पुष्पा भाउ

अल्लू अर्जुन के इस अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर यह भी खबर है कि वह इसके लिए स्पेशल ट्रेनिंग ले रहे हैं. एक्टर काफी वक्त से भारत से दूर हैं, जिसके बाद उनके फैंस को लग रहा था कि वह वेकेशन मना रहे हैं, लेकिन असल में वह विदेश छुट्टियां मनाने नहीं, बल्किन स्पेशल ट्रेनिंग लेने के लिए गए हैं. इस बात का खुलासा सुपरस्टार के करीबी और ‘थंडेल’ फिल्म के निर्माता बनी वास ने किया है.

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola