Alia Bhatt: आलिया भट्ट का खुलासा! बेटी राहा के जन्म के बाद बदल गए हैं रणबीर कपूर, बोलीं- उनकी आंखों में चमक…

Ranbir Kapoor, Alia Bhatt and Raha Kapoor
Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू में रणबीर और राहा की कुछ प्यारी बातों का खुलासा किया है और बताया कि किस तरह रणबीर कपूर पिता बनने के बाद पूरी तरह बदल गए हैं.
Alia Bhatt: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 2022 में शादी की थी और उसी साल वह माता-पिता बने. उन्होंने अपनी प्यारी बेटी राहा कपूर का इस दुनिया में स्वागत किया था. आलिया भट्ट ने हाल ही में जे शेट्टी के साथ एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर के बारे में कुछ खुलासे किए. साथ ही उन्होंने बताया कि कैसे जब भी रणवीर बेटी राहा के साथ होते हैं तो उनकी आंखों में एक अलग सी चमक होती है.
अच्छे दोस्त की तरह हैं रणबीर और राहा
आलिया ने कहा, ‘रणबीर हमेशा से एक लड़की के पिता बनना चाहते थे. वह राहा को बहुत ज्यादा प्यार करते हैं. जब भी वह उसके साथ होते है, उनकी आंखों में चमक होती हैं. वह अमेजिंग और क्रिएटिव है. वह हमेशा राहा को एंटरटेन करते है और राहा भी उन्हें एंटरटेन करती है, जैसे कि वो दोनों एक अच्छे दोस्त हो. उनकी बॉन्डिंग देख कर लगता है, जैसे वह दोनों बड़े हो या फिर छोटे बच्चे.’
प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले?
रणबीर के आंखों में होती है चमक
आलिया ने आगे कहा, ‘राहा को देखते समय उनके आंखों में अलग चमक होती है. बेशक, हर माता-पिता के लिए उनके बच्चे सितारे होते है. लेकिन, जब भी मैं रणबीर को देखती हूं, पहले और अब में मुझे बहुत अंतर दिखाई देता है. जब भी वह लोगों के साथ होते हैं एक पिता के रूप में रहते हैं, जैसे वह अब पुरे हो चुके हो. ऐसा नहीं है कि वह पहले चिड़चिड़े या परेशान थे. उनका बर्ताव हमेशा शांत था. लेकिन, अब वह पुरे है जिसे मैंने पहली बार महसूस किया है. मैंने उन्हें रोज नोटिस किया है कि वह बहुत ही प्यारे हैं.’
‘रणबीर-राहा की छुप कर करती है रिकॉर्डिंग’
आलिया ने यह खुलासा किया कि जब भी राहा और रणबीर बात करते है तो वह छुप कर उनकी रिकॉर्डिंग करती हैं. उन्होंने कहा, मैं उनदोनों के बीच की कुछ अनमोल पलों की वीडियो रिकॉर्डिंग करती हूं. उन्हें ये पता भी नहीं चलता कि मैं ये कर रही हूं और जब मुझे लगता है कि उनदोनों में कोई एक मेरी तरफ देख रहा है, तो इसे बंद कर देती हूं. यह शुरुआत इतना प्यारा और स्पेशल है. जब भी मैं अपने पार्टनर को इस तरह से राहा को प्यार करते देखती हूं, यह बहुत इंटरेस्टिंग है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










