Akshaye Khanna Net Worth: 'धुरंधर' के खतरनाक खलनायक रहमान डकैत बने अक्षय खन्ना की करोड़ों में है संपत्ति, आंकड़े जान दंग रह जाएंगे

अक्षय खन्ना नेट वर्थ, फोटो- इंस्टाग्राम
Akshaye Khanna Net Worth: धुरंधर में खूंखार विलेन रहमान डकैत का किरदार निभाने वाले अक्षय खन्ना बेहद लो-प्रोफाइल लाइफ जीना पसंद करते हैं. इसके बावजूद उन्होंने अपने अबतक के करियर के दौरान करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर ली है. ऐसे में जानें एक्टर की शानदार प्रॉपर्टी पोर्टफोलियो, लग्जरी कार कलेक्शन और फिल्म करियर की पूरी डिटेल्स.
Akshaye Khanna Net Worth: अक्षय खन्ना इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ में निभाए गए स्टाइलिश और खतरनाक विलेन रहमान डकैत के किरदार को लेकर चर्चा में हैं. रेगिस्तान में काले चश्मों और गैंगस्टर वाइब के साथ उनकी एंट्री का सीन सोशल मीडिया पर सनसनी बन चुका है. फैंस ने उनके इस सीन पर अनगिनत रील्स बनाईं, जिससे बहरीनी रैप सॉन्ग FA9LA भी रातों-रात ट्रेंड करने लगा.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्मों में दमदार एक्टिंग के साथ-साथ अक्षय खन्ना करोड़ों की संपत्ति के भी मालिक हैं? चलिए जानते हैं उनकी नेट वर्थ, प्रॉपर्टीज और कार कलेक्शन के बारे में सबकुछ.
अक्षय खन्ना का फिल्मी करियर
1997 में ‘हिमालय पुत्र’ से डेब्यू करने वाले अक्षय को असली पहचान उसी साल आई युद्ध ड्रामा ‘बॉर्डर’ से मिली. विनोद खन्ना के बेटे होने के बावजूद उन्होंने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई.
वे हमराज, दिल चाहता है, दृश्यम 2, हंगामा, हलचल जैसी कई सफल फिल्मों का हिस्सा रहे हैं. 2025 की शुरुआत में वह विक्की कौशल की आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘छावा’ में विलेन की भूमिका निभाते नजर आए थे. उनके इस किरदार को भी दर्शकों की खूब सराहना मिली थी. अब वही पॉपुलैरिटी उन्हें धुरंधर से मिल रही है.
अक्षय खन्ना की नेट वर्थ कितनी है?
बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के के मुताबिक, अक्षय खन्ना की कुल नेट वर्थ लगभग ₹167 करोड़ आंकी जाती है. सोशल मीडिया से दूरी बनाने वाले अक्षय अपने शांत और लो-प्रोफाइल लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं. उनकी कमाई मुख्य रूप से फिल्मों और स्मार्ट इन्वेस्टमेंट्स से आती है.
मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टीज के मालिक
अक्षय खन्ना के पास मुंबई के सबसे प्रीमियम इलाकों जैसे जुहू, मालाबार हिल और तारदेव में शानदार प्रॉपर्टीज हैं. उनका रियल एस्टेट पोर्टफोलियो ₹100 करोड़ से अधिक का बताया जाता है.
क्लासी कार कलेक्शन
अक्षय भले ही लाइमलाइट से दूर हैं, लेकिन उनके पास हैं शानदार कार्स का कलेक्शन है. इनमें शामिल है:
- Mercedes-Benz S-Class
- BMW 5 Series
- Toyota Fortuner
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










