Akshay Kumar: फ्लाइट छूटने की वजह से ऐसे पलटी थी अक्षय कुमार की किस्मत, जानिए ये दिलचस्प किस्सा

अक्षय कुमार हर किरदार में फिट बैठते है, फिर चाहे वो कॉमेडी हो या देशभक्ति. एक्टर ने साल 1991 में ‘सौगंध’ मूवी से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा, लेकिन फिल्म खिलाड़ी से उनकी किस्मत चमकी.
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) आज फिल्म इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक हैं. अक्षय ने अपनी किस्मत खुद लिखी है. आज उनके नाम कई सुपरहिट फिल्में है, लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है. चांदनी चौक की गलियों में रहने वाला एक लड़का बॉलीवुड की गलियारों तक कैसे पहुंच गया, इसकी कहानी हम आपको बताते है.
अक्षय कुमार हर किरदार में फिट बैठते है, फिर चाहे वो कॉमेडी हो या देशभक्ति. एक्टर ने साल 1991 में ‘सौगंध’ मूवी से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा, लेकिन फिल्म खिलाड़ी से उनकी किस्मत चमकी. एक्टर को बचपन से एक्टिंग का शौक नहीं था, लेकिन किस्मत ने उनके लिए कुछ और प्लान किया था. उनका जन्म अमृतसर में हुआ था और उनका बचपन दिल्ली के चांदनी चौक गलियों में बीता.
अक्षय कुमार को पढ़ने में कोई दिलचस्पी नहीं थी और उन्होंने बैंकॉक में मार्शल आर्ट्स, थाई बॉक्सिंग सीखी. बैंकॉक में उन्होंने शेफ की भी नौकरी की. इसके अलावा एक्टर ने कोलकाता में एक ट्रैवल एजेंसी में काम किया. मुंबई में उन्होंने कुंदन के गहने भी बेचे. अक्षय मार्शल आर्ट्स के टीचर भी बने. इसी दौरान उन्हें एक फर्नीचर शोरूम के लिए मॉडलिंग करने का ऑफर और इसके लिए उन्हें अचेथ-खासे पैसे भी मिले. एक्टर पैसे देखकर काफी हैरान हो गए कि ये पैसे उतने थे, जितना वो टीजर बनकर पूरे महीने कमाते. इसके बाद उन्होंने मॉडल बनने का फैसला किया.
अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे एक फ्लाइट छूटने की वजह से उनकी किस्मत बदल गई. दरअसल, उन्हें मॉडलिंग असाइनमेंट के लिए बेंगलुरु के लिए फ्लाइट लेनी थी और उन्होंने सोचा कि फ्लाइट सुबह 6 बजे के बजाय शाम को है. इस वजह से उनकी फ्लाइट मिस हो गई. जिसके बाद वो काफी निराश हो गए थे. फिर उन्होंने अपना पोर्टफोलियो लेकर मुंबई में नटराज स्टूडियो गए, जहां वो प्रमोद चक्रवर्ती की कंपनी के मेकअप मैन से मिले. जिसके बाद शाम के छह बजे तक उनके पास तीन फिल्में हाथ में थी. प्रमोद चक्रवर्ती की पहली फिल्म दीदार में उन्होंने काम किया था और उसके बाद एक्टर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










