Raid 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद नहीं रुकेंगे अजय देवगन, इन धांसू फिल्मों से मचाएंगे तहलका

Author :Ashish Lata
Published by :Ashish Lata
Updated at :14 May 2025 6:41 PM
विज्ञापन
Ajay Devgn Upcoming Moives

Ajay Devgn Upcoming Moives

Ajay Devgn Upcoming Films: अजय देवगन इन-दिनों रेड 2 की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं. फिल्म ने 14 दिनों में 130 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. हर दिन मूवी को देखने दर्शक थियेटर्स पहुंच रहे हैं. क्राइम थ्रिलर एक हिट साबित हुई. आइये जानते हैं रेड के बाद और कौन सी मूवीज में अजय देवगन नजर आने वाले हैं.

विज्ञापन

Ajay Devgn Upcoming Films: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन निश्चित रूप से फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बिजी सितारों में से एक हैं. साल 2024 में उन्होंने शैतान, मैदान, औरों में कहां दम था और सिंघम अगेन जैसी फिल्मों से दर्शकों को खूब एंटरटेन किया. इन-दिनों थियेटर्स में उनकी क्राइम थ्रिलर रेड 2 चल रही है, जो एक बड़ी हिट साबित हुई. मूवी ने 14 दिनों में 130 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली. फ्यूचर में भी अभिनेता के पास कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं, जिससे वह दर्शकों को खूब एंटरटेन करेंगे.

शैतान 2

साल 2024 में रिलीज हुई मूवी शैतान एक हॉरर-थ्रिलर फिल्म है. इसे फैंस ने काफी पसंद किया और इसके धमाकेदार सक्सेस और कमाई के बाद मेकर्स ने इसका सीक्वल शैतान 2 बनाने का फैसला किया. यह मूवी साउथ की फिल्म वश की रीमेक है.

दृश्यम 3

अजय देवगन की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्मों में से एक क्राइम थ्रिलर दृश्यम है. विजय सालगांवकर और उनके परिवार की कहानी ने दर्शकों का मनोरंजन किया और फिर सीक्वल आई और यह भी ब्लॉकबस्टर हिट रही. साल 2024 में एक पिंकविला संग बात करते हुए अजय ने पुष्टि की कि दृश्यम 3 लिखी जा रही है.

गोलमाल 5

गोलमाल बॉलीवुड की एक और लोकप्रिय कॉमिक फ्रैंचाइज है. रोहित शेट्टी की ओर से निर्मित, गोलमाल: फन अनलिमिटेड, गोलमाल रिटर्न्स, गोलमाल 3 और गोलमाल अगेन, सभी में अजय ने मुख्य भूमिका निभाई थी. रोहित शेट्टी ने कंफर्म किया कि गोलमाल 5 की योजना बनाई गई है.

धमाल 4

अजय देवगन ने हाल ही में फैंस के लिए एक सरप्राइज अनाउंसमेंट की. अभिनेता ने अपनी अपकमिंग फिल्म धमाल 4 का एक धांसू पोस्टर शेयर किया. जिसमें अजय के साथ जावेद जाफरी, अंजलि आनंद, अरशद वारसी, संजय मिश्रा और संजीदा शेख नजर आए.

सन ऑफ सरदार 2

अजय देवगन की एक और मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म सन ऑफ सरदार 2 है. यह 2012 की एक्शन कॉमेडी का सीक्वल है. विजय कुमार अरोड़ा निर्देशित इस फिल्म में संजय दत्त, मृणाल ठाकुर, विंदू दारा सिंह, शरत सक्सेना, रवि किशन, चंकी पांडे, नीरू बाजवा, दीपक डोबरियाल, कुबरा सैत और मुकुल देव जैसे कई कलाकार हैं.

दे दे प्यार दे 2

अजय देवगन की आने वाली फिल्मों की लिस्ट में एक और सीक्वल ‘दे दे प्यार दे 2’ है. यह 2019 में रिलीज हुई पहली फिल्म दे दे प्यार दे का सीक्वल है. रकुल प्रीत सिंह भी वापसी करने वाली हैं.

यह भी पढ़ें- Mission Impossible 8 Advance Bookings: ब्लॉकबस्टर ओपनिंग के लिए टॉम क्रूज की फिल्म तैयार, करेगी इतनी कमाई

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola