Bholaa Teaser: हाथ में श्रीमद्भगवद्गीता लिए दमदार अंदाज में दिखे अजय देवगन, फैंस बोले-ब्लॉकबस्टर

Published by : Divya Keshri Updated At : 22 Nov 2022 1:37 PM

विज्ञापन

अजय देवगन की आने वाली फिल्म भोला का टीजर आउट होते ही इसपर यूजर्स कमेंट करने लगे. फिल्म का टीजर बहुत जबरदस्त है. बता दें कि अजय इन दिनों फिल्म दृश्यम 2 को लेकर चर्चा में है, जो बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है.

विज्ञापन

Bholaa Teaser Out: फिल्म दृश्यम 2 को लेकर अजय देवगन सुर्खियां बटोर रहे है. अजय, तब्बू, अक्षय खन्ना, श्रिया सरन की मूवी ‘दृश्यम 2’ टिकट खिड़की पर धमाल मचा रही है. अब सुनने में आ रहा है कि फिल्म का तीसरा पार्ट भी बनने जा रहा है. इस बीच एक्टर ने अपनी अपकमिंग मूवी फिल्म भोला (Bholaa Teaser) का टीजर जारी कर दिया है. टीजर काफी धांसू लग रहा है और इसे देखते ही फैंस ताबड़तोड़ कमेंट्स करने लगे.

Bholaa Teaser

अजय देवगन ने फिल्म भोला का टीजर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, कौन है वो, जिसका पता है, वो खुद लापता है. टीजर की शुरुआत एक छोटी बच्ची से होती है, जिसे बताया जाता है कि उसे सुबह लेने के लिए कोई आ रहा है. जिसे बाद वो ये सोचने लगती है कि उसे आखिरी लेने कौन आएगा. जिसके बाद एक्टर का सीन दिखाया जाता है, जो जेल में दिखते है. उनके माथे पर भस्म और हाथ में श्रीमद्भगवद्गीता लिए वो काफी दमदार दिख रहे है.

टीजर पर यूजर्स कर रहे कमेंट

भोला का टीजर जारी करते ही इसपर यूजर्स ताबड़तोड़ कमेंट्स करने लगे. एक मीडिया यूजर ने लिखा, अजय देवगन ही ऐसे शख्स हैं, जो रीमेक के साथ न्याय कर सकते है. ट्रू टेक्निशियन एक्टर और डायरेक्टर. एक अन्य यूजर ने लिखा, ब्लॉकबस्टर पहले से ही. एक औऱ यूजर ने लिखा, मजा आ गया. एक और यूजर ने लिखा, इंतजार है.

Also Read: Drishyam 2 BO Collection Day 4:मंडे टेस्ट में सॉलिड कमाई के साथ पास हुई दृश्यम 2,बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
जानें क्या है कहानी

अजय देवगन की भोला 2019 की तमिल हिट कैथी की आधिकारिक रीमेक है. इसका निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया था और इसमें कार्थी थे. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट थी. फिल्म एक कैदी के बारे में थी जो तस्करों के एक गिरोह द्वारा हमला किए जाने पर पुलिस की मदद करता है. पुलिस तब उसे उसकी बेटी के साथ फिर से मिलाने में मदद करती है.

दृश्यम 3 बनने जा रही 

वहीं, ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो इसके प्रोड्यूसर कुमार मंगत ‘दृश्यम 3’ वायकॉम 18 के साथ मिलकर बनाने जा रहे है. दृश्यम 3 बनाई जाएगी और एक ही दिन मलयालम और हिंदी दोनों में रिलीज होगी. मतलब दोनों वर्जन मलयालम और हिदी में एक ही दिन मूवी रिलीज होगी, ताकि सस्पेंस लीक ना हो. बता दें कि ‘दृश्यम 2’ ने चार दिन में 75.64 करोड़ कमा लिए है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola