अजय देवगन की फिल्म Singham Again तोड़ेगी शाहरुख खान की मूवी Pathaan का रिकॉर्ड, KRK ने कह दी बड़ी बात
Published by : Divya Keshri Updated At : 21 May 2023 9:29 AM
अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन इस साल अगस्त तक फ्लोर पर आ जाएगी. हाल ही में खबर आई थी कि इसमें विक्की कौशल एंट्री लेने वाले हैं. अब इसपर केआरके ने अपडेट दिया है.
ट्रेड एनालिस्ट और एक्टर कमाल रशिद खान (Krk) हर दिन लगभग फिल्मों और सेलेब्स को लेकर ट्वीट करते है. केआरके फिल्मों के रिलीज और अनाउसमेंट को लेकर भी फैंस को अपडेट देते रहते हैं. इस बीच एक्टर ने रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म सिंघम अगेन को लेकर ट्वीट कर दिया है. सिंघम अगेन में अजय देवगन, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण सहित कई अन्य बड़े चेहरे नजर आने वाले हैं.
सिंघम अगेन को लेकर अजय देवगन ने किया ये ट्वीट
अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन इस साल अगस्त तक फ्लोर पर आ जाएगी. हाल ही में खबर आई थी कि इसमें विक्की कौशल एंट्री लेने वाले हैं. अब इसपर केआरके ने अपडेट दिया है. उन्होंने ट्वीटर पर लिखा, ब्रेकिंग न्यूज़:- सिंघम 3 में अजय देवगन होंगे. अक्षय कुमार, विक्की कौशल और रणवीर सिंह! वे सभी पठान का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए एक साथ आ रहे हैं! देखते हैं कि क्या वे शाहरुख खान को हरा पाएंगे!
Breaking News:- #Singham3 will have @ajaydevgn @akshaykumar @vickykaushal09 and #RanveerSingh! They All are coming together to break record of #Pathaan! Let’s see if they will be able to defeat @iamsrk!
— KRK (@kamaalrkhan) May 19, 2023
गौरतलब है कि हाल ही में केआरके ने प्रभास, कृति सेनन, सनी सिंह स्टारर फिल्म आदिपुरुष को लेकर ट्वीट किया था. उन्होंने लिखा था, आदिपुरुष पहले दिन भारत में ही 150 करोड़ का बिजनेस कर सकता है. यह पहले हफ्ते में 1000 करोड़ का कारोबार कर सकती है. प्रभास का साउथ में एसआरके से ज्यादा क्रेज है. बता दें कि मूवी 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है.
Also Read: Adipurush Box Office Prediction: प्रभास की फिल्म पहले ही हफ्ते 1000 करोड़ का करेगी कमाई? KRK ने की भविष्यवाणी
पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्म सिंघम अगेन में बाजीराव सिंघम के रूप में अजय देवगन दिखेंगे. सूत्र ने बताया, इसमें जैकी श्रॉफ खलनायक का किरदार प्ले करने वाले हैं. सिंघम अगेन को भारत और विदेशों में विभिन्न स्थानों पर 100 से 115 दिनों में शूट किया जाएगा. बता दें कि मूवी अगले साल स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










