Adipurush Box Office Prediction: प्रभास की फिल्म पहले ही हफ्ते 1000 करोड़ का करेगी कमाई? KRK ने की भविष्यवाणी

Published by : Divya Keshri Updated At : 19 May 2023 11:01 AM

विज्ञापन

Adipurush Box Office Prediction: आदिपुरुष 16 जून 2023 को विश्व स्तर पर रिलीज़ होगी. इसी महीने फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जो दर्शकों द्वारा काफी पसन्द किया गया था. इस बीच केरआरके के लेटेस्ट ट्वीट ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है.

विज्ञापन

Adipurush Box Office Prediction: ओम राउत (Om Raut) निर्देशित और भूषण कुमार (Bhushan Kumar) निर्मित आदिपुरुष (Adipurush) लगातार सुर्खियों में है. फिल्म में प्रभास (Prabhas) राम, कृति सेनन (Kriti Sanon) माता सीता और सनी सिंह लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे. सैफ अली खान रावण का रोल प्ले करते दिखेंगे. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर क्रेज है. इस बीच फिल्म पहले दिन कितना कमाएगी, इसके बारे में ट्रेड एनालिस्ट और एक्टर कमाल रशिद खान उर्फ केआरके ने खुलासा कर दिया है.

‘आदिपुरुष’ पहले ही हफ्ते 1000 करोड़ का करेगी कमाई?

आदिपुरुष 16 जून 2023 को विश्व स्तर पर रिलीज़ होगी. इसी महीने फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जो दर्शकों द्वारा काफी पसन्द किया गया था. इस बीच केरआरके के लेटेस्ट ट्वीट ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है. एक्टर के ट्वीट के अनुसार, आदिपुरुष पहले दिन भारत में ही 150 करोड़ का बिजनेस कर सकता है. यह पहले हफ्ते में 1000 करोड़ का कारोबार कर सकती है. प्रभास का साउथ में एसआरके से ज्यादा क्रेज है. अब देखना है कि केआरके की भविष्यवाणी सही होती है या नहीं.

https://twitter.com/kamaalrkhan/status/1659031048146284544
ओम राउत ने कही ये बात

आदिपुरुष सिनेमाघरों में रिलीज से पहले, फिल्म का न्यूयॉर्क में 2023 ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर होगा. भव्य दृश्य देने का वादा करते हुए, निर्देशक ओम राउत ने पीटीआई से कहा था, चुनौतियां हमेशा होती हैं, लेकिन यह केवल हमारे सिनेमा को बेहतर बनाएगी और यात्रा को मजबूत बनाएगी. विशेष रूप से इस तरह की फिल्म के साथ, जो भारत में अपनी तरह की पहली फिल्म है, क्योंकि हमने ऐसी तकनीक का इस्तेमाल किया है, जो मार्वल, डीसी और ‘अवतार’ जैसी बड़ी हॉलीवुड फिल्मों में देखी जाती है.

Also Read: Adipurush के लिए प्रभास ने वसूली इतनी तगड़ी फीस, रकम सुन चकरा जाएगा आपका दिमाग! जानें सैफ- कृति को कितना मिला
प्रभास ने वसूली तगड़ी फीस

‘आदिपुरुष’ में विजुअल इफेक्ट्स पर काफी काम किए गए है. इसमें प्रभास भगवान राम के रोल में दिखेंगे. स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट बताती है कि प्रभास को फिल्म के लिए लगभग 150 करोड़ रुपये की मोटी रकम मिली है. जबकि कृति सेनन को 3 करोड़ रुपये मिली है. कृति माता सीता का रोल निभाती दिखेंगी. कुछ समय पहले पोस्टर रिलीज हुआ था, जिसमें वो भव्य रूप में दिखी थी.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola