Adipurush के लिए प्रभास ने वसूली इतनी तगड़ी फीस, रकम सुन चकरा जाएगा आपका दिमाग! जानें सैफ- कृति को कितना मिला

Updated:
विज्ञापन
Adipurush के लिए प्रभास ने वसूली इतनी तगड़ी फीस, रकम सुन चकरा जाएगा आपका दिमाग! जानें सैफ- कृति को कितना मिला

‘आदिपुरुष’ में विजुअल इफेक्ट्स पर काफी काम किए गए है. इसमें प्रभास भगवान राम के रोल में दिखेंगे. एक रिपोर्ट बताती है कि प्रभास को फिल्म के लिए मोटी रकम मिली है. बता दें कि मूवी 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

विज्ञापन

Adipurush Cast Fees: निर्देशक ओम राउत की ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. फिल्म का ट्रेलर कुछ समय पहले ही जारी किया गया है. प्रभास, सैफ अली खान, कृति सेनन और सन्नी सिंह मूवी 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म के बजट को लेकर कहा जा रहा है कि ये 700 करोड़ में बनी है. फिल्म के स्टारकास्ट की फीस की जानकारी भी सामने आई है, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे.

प्रभास ने वसूली तगड़ी फीस

‘आदिपुरुष’ में विजुअल इफेक्ट्स पर काफी काम किए गए है. इसमें प्रभास भगवान राम के रोल में दिखेंगे. स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट बताती है कि प्रभास को फिल्म के लिए लगभग 150 करोड़ रुपये की मोटी रकम मिली है. जबकि कृति सेनन को 3 करोड़ रुपये मिली है. कृति माता सीता का रोल निभाती दिखेंगी. कुछ समय पहले पोस्टर रिलीज हुआ था, जिसमें वो भव्य रूप में दिखी थी.

सैफ- कृति को कितना मिला?

सैफ अली खान ‘आदिपुरुष’ में एक अलग अंदाज में दिखेंगे. सैफ रावण का किरदार निभा रहे है. उन्होंने फिल्म में काम करने के लिए 12 करोड़ रुपये की तगड़ी फीस ली है. वहीं, एक्टर सनी सिंह, लक्ष्मण का रोल प्ले कर रहे है. उन्हें लगभग 1.5 करोड़ रुपये लिए है. हालांकि इसपर आधिकारिक रूप से मेकर्स ने कुछ नहीं बताया है.

Also Read: शेखर सुमन के बेटे Adhyayan Suman का छलका दर्द, कास्टिंग निर्देशकों पर साधा निशाना, कहा- मैं एक…
कब रिलीज होगी फिल्म?

बता दें कि ओम राउत द्वारा निर्देशित, ‘आदिपुरुष’ रामायण से प्रेरित है, जो राक्षस राजा रावण से अपनी पत्नी सीता को बचाने के लिए राम की श्रीलंका की यात्रा के बारे में है. इसमें प्रभास को राघव, कृति को जानकी, सनी सिंह को शेष और सैफ अली खान को विरोधी लंकेश के रूप में दिखाया गया है. आदिपुरुष 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. सिनेमाघरों में रिलीज से पहले, फिल्म का न्यूयॉर्क में 2023 ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर होगा.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola