शेखर सुमन के बेटे Adhyayan Suman का छलका दर्द, कास्टिंग निर्देशकों पर साधा निशाना, कहा- मैं एक...

Published by : Divya Keshri Updated At : 13 May 2023 5:55 PM

विज्ञापन

अध्ययन सुमन भले ही स्टारकिड है, लेकिन उनको अपनी पहचान बनाने के लिए काफी पापड़ बेलने पड़े. एक्टर ने कहा, लोग उन्हें सलाह देते थे कि उसे बड़ी पार्टियों में जाना चाहिए. उनसे लोग कहते थे, अरे जा ना, पार्टी कर ना इंडस्ट्री के लोगों के साथ, उनके साथ घूमो.

विज्ञापन

Adhyayan Suman: एक्टर अध्ययन सुमन (Adhyayan Suman) पिछले दिनों रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर चर्चा में थे. हालांकि उन्होंने शो को रिजेक्ट कर दिया था. एक्टर ‘राज’, ‘हर्टलेस’ और ‘इश्क क्लिक’ जैसे मूवीज में काम कर चुके है. एक इंटरव्यू में अध्ययन ने खुलासा किया कि उन्हें इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी. लेकिन उन्हें वो पहचान नहीं मिली.

अध्ययन सुमन बोले- लोग उन्हें सलाह देते थे कि…

शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन भले ही स्टारकिड है, लेकिन उनको अपनी पहचान बनाने के लिए काफी पापड़ बेलने पड़े. हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में एक्टर ने कहा, लोग उन्हें सलाह देते थे कि उसे बड़ी पार्टियों में जाना चाहिए. उनसे लोग कहते थे, अरे जा ना, पार्टी कर ना इंडस्ट्री के लोगों के साथ, उनके साथ घूमो.’ लेकिन मेरा सवाल है, मेरे पार्टी करने से काम कैसे मिल जाएगा? एक्टर ने कहा, सिर्फ पार्टी करने से काम नहीं मिलता है. अगर आप कुछ नहीं है और आपने कुछ बड़ा नहीं किया है तो वो आपको इनवाइट नहीं करेंगे.

मैं काम के लिए बेताब था…

अध्ययन सुमन ने आगे बताया, कास्टिंग डायरेक्टर्स ने मुझे 2 बजे कॉल किया और कहा, ‘अभी आजा उठकर.’ उन्होंने मुझे ऑड समय पर जगाया और मुझसे पूछा कि अभी आजा पार्टी करने रात को और मैं ऐसी पार्टियों में गया हूं. मैं काम के लिए बेताब था. एक्टर ने कहा, लेकिन कुछ समय बाद, मुझे एक कुत्ते की तरह महसूस हुआ. उसने अभी बोला उठ जाओ, फिर बोला बैठ जाओ. अध्ययन ने कहा कि, वो उन्हें मना भी नहीं कर पाते थे क्योंकि आप अगर ऐसा करते तो आप उनके ईगो को चोट पहुंचा रहे है.

Also Read: Panchayat 3 में नजर नहीं आएंगे जितेन्द्र कुमार? TVF से हुई अनबन, राइटर चंदन कुमार ने कही ये बात
खतरों के खिलाड़ी 13 में नहीं होंगे अध्ययन सुमन

खतरों के खिलाड़ी 13 में इस बार अध्ययन सुमन नहीं भाग ले रहे. ईटाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में अध्ययन सुमन ने कहा यह एक बहुत बड़ा ऑफर था. मैं सभी 13 सीज़न में सबसे अधिक भुगतान पाने वाला अभिनेता होता. मुझे रोहित सर के साथ काम करने की कमी खलेगी. मुझे उम्मीद है कि मैं इसे अगले साल कर पाऊंगा.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola