Adipurush Box Office Collection Day 1: प्रभास की आदिपुरुष ने लगाई दहाड़, पहले दिन की कमाई सुन रह जाएंगे शॉक्ड

हिंदू पौराणिक महाकाव्य रामायण से प्रेरित, आदिपुरुष में प्रभास को राघव और कृति सेनन को जानकी के रूप में दिखाया गया है. सैफ ने लंकेश – लंका के स्वामी रावण की भूमिका निभाई है. पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है.
Adipurush Box Office Collection Day 1: निर्देशक ओम राउत की बहुचर्चित फिल्म आदिपुरुष रिलीज हो गई है. प्रभास, कृति सेनन की मूवी को दर्शकों से मिला-जुला रिएक्शन मिल रहा है. सोशल मीडिया पर कुछ सीन्स को लेकर एक्टर्स को ट्रोल किया जा रहा है. हालांकि विवादों के बावजूद फिल्म ने पहले दिन तगड़ी कमाई की है. ओपनिंग डे का कलेक्शन सामने आ गया है.
आदिपुरुष का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
हिंदू पौराणिक महाकाव्य रामायण से प्रेरित, आदिपुरुष में प्रभास को राघव और कृति सेनन को जानकी के रूप में दिखाया गया है. सैफ ने लंकेश – लंका के स्वामी रावण की भूमिका निभाई है. फिलहाल अलग-अलग बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में अलग कलेक्शन दिखाया जा रहा है. Sacnilk की एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने ओपनिंग डे पर करीब 90 करोड़ रुपये की कमाई की. Koimoi ने अपने रिपोर्ट में फिल्म की कमाई को लेकर बताया कि पहले दिन लगभग 80 करोड़ रुपये की कमाई हुई.
गिरीश जौहर ने कही ये बात
निर्माता और फिल्म व्यवसाय विशेषज्ञ गिरीश जौहर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि फिल्म बहुत बड़ी ओपनिंग करेगी. मैं सभी भाषाओं के लिए ₹45 और 50 करोड़ (या शायद अधिक) के बीच एक बड़ी शुरुआत की उम्मीद कर रहा हूं. बता दें कि ये सारे शुरुआती आंकड़े है और फाइनल आंकड़ा आना बाकी है. लेकिन इतना तो तय है कि फिल्म की ओपनिंग शानदार हुई है.
आदिपुरुष हुई पायरेसी का शिकार
आदिपुरुष रिलीज के कुछ घंटों के भीतर पायरेसी का शिकार हो गई. टाइम्स नाउ की रिपोर्ट की मानें तो प्रभास और कृति सेनन की फिल्म HD प्रिंट में Filmyzilla, 123movies, Filmywap, Onlinemoviewatches, 123movierulz, Telegram, Tamilrockers पर उपलब्ध है. फिल्म 123movies, 123movierulz, Filmyzilla, Onlinemoviewatches, Filmywap और Tamilrockers जैसे कुछ पोर्टल्स पर 1080p, 720p, 480p, 360p, 240p और HD में फ्री में डाउनलोड के लिए उपलब्ध है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










