लॉकडाउन में ‘देसी जुगाड़’ से एसी चला रही हैं तापसी पन्नू, देखें वायरल हो रहा Video

Taapsee Pannu- देश में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन को आगे बढ़ा दिया गया है. ऐसे में आम से लेकर खास लोग सभी अपने घरों में बंद है. इस दौरान एक्ट्रेस तापसी पन्नू भी मुंबई में सेल्फ आइसोलेशन पर हैं. हाल ही में तापसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो बता रही है कि उनका एसी खराब हो चुका है और वो लीक कर रहा है. उन्होंने ये भी कहा कि इस कारण वो बहुत परेशान हो रही है.
देश में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन को आगे बढ़ा दिया गया है. ऐसे में आम से लेकर खास लोग सभी अपने घरों में बंद है. इस दौरान एक्ट्रेस तापसी पन्नू भी मुंबई में सेल्फ आइसोलेशन पर हैं. हाल ही में तापसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो बता रही है कि उनका एसी खराब हो चुका है और वो लीक कर रहा है. उन्होंने ये भी कहा कि इस कारण वो बहुत परेशान हो रही है.
Also Read: Lockdown के बीच मुंबई से मुजफ्फरनगर पहुंचे नवाजुद्दीन सिद्दिकी, रहना होगा 14 दिन क्वारंटाइन
दरअसल ये वीडियो तापसी ने नहीं उनके एक फैनपेज ने सोशल मीडिया पर साझा किया है. इस वीडियो में वो कह रही है, तो अगर आपका एसी बंद हो जाए और आप घर पर एसी रिपेयर करने वाले इंसान को बुला ना सकें तो ऐसी स्थिति में आप क्या करेंगे ? क्योंकि मेरा एसी लीक कर रहा है. इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, संघर्ष काफी कड़ा है. फैंस के बीच तापसी का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इसमें तापसी अपने जुगाड़ से एसी को चला रही है. फैंस को उनका ये तरीका काफी पसंद आ रहा है.
https://www.instagram.com/p/CAR58Z9Budq/
इस वीडियो पर कुछ लोग कमेंट कर तापसी को एसी ठीक करने का तरीका बता रहे हैं तो कई लोग अपनी भी परेशानियां तापसी के साथ साझा कर रहे हैं. वहीं, सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, लोगों को यहां खाना नहीं मिल रहा और इन्हें एसी की पड़ी है.
हाल ही में तापसी पन्नू ने ने स्वीकार किया था कि वह रिश्ते में है. अब एक इंटरव्यू में तापसी पन्नू ने खुलासा किया कि उनका परिवार उनके ब्वॉयफ्रेंड के बारे में क्या राय रखता है. उनका परिवार उन्हें पसंद करता है. अभिनेत्री का मानना है कि अगर उनके रिलेशनशिप को उनके परिवार ने अस्वीकार किया होता तो यह रिश्ता चलता ही नहीं. उन्होंने बताया कि वो बैडमिंटन खिलाड़ी माथियास बो को डेट कर रही हैं.
Also Read: तापसी पन्नू ने रिलेशनशिप किया कंफर्म, बताया- ब्वॉयफ्रेंड के बारे में क्या है परिवार की राय
गौरतलब है कि तापसी हाल ही में अनुभव सिन्हा की फिल्म ‘थप्पड़’ में दिखाई दी थीं जिसके लिए उन्हें प्रशंसा मिली थी. इससे पहले, वह ‘सांड की आंख’ में भूमि पेडनेकर संग नजर आईं थीं. वह कमर्शियल और महिला प्रधान फिल्मों में भी अक्सर नजर आती हैं. उन्होंने फिल्म मिशन मंगल के लिए भी खूब तारीफें बटोरी थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










