Salman Khan: 59 साल की उम्र में शादी के बंधन में बंधेंगे सलमान? आमिर खान ने फाइनली किया भाईजान की लव लाइफ का खुलासा!
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 17 Mar 2025 12:24 PM
Aamir Khan and Salman Khan
Salman Khan: बॉलीवुड के किंग खान और मिस्टर पर्फेक्शनिस्ट को उनकी गौरी मिल गई है. ऐसे में अब सलमान खान के फैंस भी अपने भाईजान की जिंदगी में गौरी की एंट्री के लिए बेकरार हैं, जिसपर आखिरकार आमिर खान ने खुलासा किया है.
Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की जिंदगी में तीसरी बार प्यार ने दस्तक दी है, जिसका खुलासा एक्टर ने दुनिया के सामने हाल ही में किया है. आमिर ने गुरुवार को एक इनफॉर्मल मीटिंग के दौरान अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को प्रेस से मिलवाया. उन्होंने बताया कि गौरी बैंगलुरु से हैं, जिनका 6 साल का एक बेटा भी है और फिलहाल वह आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में उनके साथ काम कर रही हैं.
जाहिर है कि बॉलीवुड के दो खान (शाहरुख और आमिर) की जिंदगी में एक ही नाम की लड़की (गौरी) ने दस्तक दी है. ऐसे में अब प्रेस मीटिंग में आमिर खान से मीडिया ने सवाल किया कि आखिर बॉलीवुड के तीसरे खान यानी 59 वर्षीय सलमान खान को उनकी गौरी कब मिलेगी? जिसपर फाइनली मिस्टर पर्फेक्शनिस्ट ने चुप्पी तोड़ी है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.
कब सलमान खान को मिलेगी उनकी गौरी?
आमिर खान से जब एक रिपोर्टर ने सवाल किया, “शाहरुख के पास उनकी गौरी हैं, अब आपके पास भी आपकी गौरी है, सलमान को… अब सलमान को भी उनकी गौरी ढूंढ लेनी चाहिए.” अब इसपर आमिर ने जो जवाब दिया है वह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘सलमान क्या ढूंढ़ेगा अब.’ इसके बाद आमिर खान से यह भी सवाल किया कि क्या सलमान ने उनसे और शाहरुख से शादी करने के कोई टिप्स लिए हैं. इसके जवाब में आमिर ने कहा, ‘सलमान वही करेंगे जो उनके लिए अच्छा होगा.’
प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन
18 महीने पहले हुई गौरी से मुलाकात
बॉलीवुड के किंग खान को उनकी गौरी साल 1991 में ही मिल गई थी. वहीं, आमिर खान को उनकी गौरी 18 महीने पहले मिली. हाल ही में आमिर ने गौरी की मुलाकात अपने परिवार से करवाई थी. साथ ही वह इरफान खान की एनिवर्सरी में आमिर के परिवार और दोस्तों के साथ स्पॉट हुई थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










