कैटरीना संग सेल्फी खिंचवाने की थी चाहत, ड्राईवर ने जड़ दिया तमाचा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 May 2017 11:54 AM
लगता है इनदिनों बॉलीवुड के कुछ स्टार्स अपने फैंस से नाराज चल रहे हैं. हाल ही में अभिनेत्री आलिया भट्ट अपने फैंस पर चिल्ला पड़ी थी. अब कैटरीना कैफ के एक फैन को भी कुछ ऐसे ही हालात का सामना करना पड़ा है. पिछले दिनों एक फैन का कैटरीना के घर तक पहुंचना महंगा पड़ […]
लगता है इनदिनों बॉलीवुड के कुछ स्टार्स अपने फैंस से नाराज चल रहे हैं. हाल ही में अभिनेत्री आलिया भट्ट अपने फैंस पर चिल्ला पड़ी थी. अब कैटरीना कैफ के एक फैन को भी कुछ ऐसे ही हालात का सामना करना पड़ा है. पिछले दिनों एक फैन का कैटरीना के घर तक पहुंचना महंगा पड़ गया. कैटरीना ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम ज्वाइन किया है और लगातार अपने फोटो अपलोड कर रही हैं. जानें क्यों एक फैन को कैटरीना का पीछा करना पड़ा महंगा…
SpotboyE.com के अनुसार कैटरीना मुंबई में डॉक्टर से मिलने गई थी. जब वह वापस अपने घर लौट रही थी तो एक फैन की नजर उनपर पड़ी. फिर क्या था, वह फैन कैटरीना का पीछा करते हुए उनके घर तक पहुंच गया. जब कैट की कार अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स से अंदर जा रही थी फिर भी वे फैन वापस जाने के लिए तैयार नहीं था. एक सूत्र के अनुसार वह फैन गेट पर ही खड़ा रहा और कैटरीना का नाम ले लेकर सेल्फी लेने के लिए कहता रहा.
बात यही खत्म नहीं हुई. इसके बाद कैटरीना का ड्रार्इवर उस फैन के पास और उसके गाल पर एक तमाचा जड़ते हुए उसे धक्के मारकर बाहर निकाल दिया. फैन अपने साथ हुए इस हरकत से बेहद हैरान था और आखिरकार उसकी आंखों में आसूं आ गये.
बता दें कि कैटरीना इनदिनों सलमान खान के साथ ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग को लेकर बिजी है. इस फिल्म को उनकी एक शानदार वापसी के तौर पर देखा जा रहा है. पिछले कुछ समय से उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है. जल्द ही कैटरीना, रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘जग्गा जासूस’ में नजर आनेवाली हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










