सोहा-कुणाल के बाद एक और कपल के घर आनेवाला है ''नन्हा मेहमान'', प्रेग्नेंट है ईशा देओल

बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी के घर में एक नयी खुशी दस्तक देनेवाली है. हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी और अभिनेत्री ईशा देओल मां बनने वाली हैं. हेमा और धर्मेंद्र दूसरी बार नाना-नानी बने जा रहे हैं. इससे पहले छोटी बेटी अहाना के बेटे के नाना नानी बन चुके हैं. बता दें कि […]
बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी के घर में एक नयी खुशी दस्तक देनेवाली है. हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी और अभिनेत्री ईशा देओल मां बनने वाली हैं. हेमा और धर्मेंद्र दूसरी बार नाना-नानी बने जा रहे हैं. इससे पहले छोटी बेटी अहाना के बेटे के नाना नानी बन चुके हैं. बता दें कि ईशा देओल आख़िरी बार फिल्म ‘किल देम यंग’ में नजर आईं थी जो कि 2015 में आई थी.
ईशा देओल और उनके बिजनेसमेन पति भरत तख्तानी ने साल 2012 में शादी की थी. शादी के 5 साल बाद दोनों ने फैमिली को आगे बढ़ाने का फैसला किया. ‘मुंबई मिरर’ के अनुसार ईशा देओल और उनके बिजनेसमेन पति भरत तख्तानी जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं.
हालांकि इस बात की पुष्टि हेमा मालिनी और ईशा देओल की फैमिली ने नहीं की है बल्कि यह बात हेमा मालिनी की जीवनी पर किताब लिखने वाले लेखक गोपाल कमल मुखर्जी ने शेयर की है. गोपाल कमल मुखर्जी जो किताब लिख रहे हैं उसका नाम ‘बियॉन्ड द हेमा मालिनी’ है.
हाल ही में खबरें थी कि अभिनेत्री सोहा अली खान मां बनने वाली हैं. इसकी पुष्टि खुद सोहा के पति कुणाल खेमू ने की थी. अब ईशा देओल की ओर से गुड न्यूज मिल रही है. बताया जा रहा है कि ईशा फिलहाल अपनी मां के साथ उनके जुहू वाले बंगले में रह रही है और समय-समय पर अपने बांद्रा स्थित ससुराल भी जाती रहती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




