बॉक्स ऑफिस पर हो सकती है नवाजुद्दीन और राजकुमार की टक्कर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंबई : अभिनेता टाइगर श्रॉफ और नवाजुद्दीन सिद्दीकी अभिनीत फिल्म ‘मुन्ना माइकल’ और राजकुमार राव की ‘बरेली की बर्फी’ के बीच बॉक्स ऑफिस भिडंत देखने को मिल सकती है. ये दोनों फिल्में इस साल 21 जुलाई को रिलीज हो सकती हैं. फिल्म निर्माताओं की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि […]
विज्ञापन
मुंबई : अभिनेता टाइगर श्रॉफ और नवाजुद्दीन सिद्दीकी अभिनीत फिल्म ‘मुन्ना माइकल’ और राजकुमार राव की ‘बरेली की बर्फी’ के बीच बॉक्स ऑफिस भिडंत देखने को मिल सकती है. ये दोनों फिल्में इस साल 21 जुलाई को रिलीज हो सकती हैं.
फिल्म निर्माताओं की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि ‘मुन्ना माइकल’ मुन्ना (टाइगर) नाम के एक लडके की कहानी है, जिसे डांस पसंद है और वह डांस के बादशाह माइकल जैकसन को देखकर बडा हुआ है. मुन्ना को एक व्यक्ति (नवाजुद्दीन) डांस की एक प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका देता है.
‘हीरोपंती’ और ‘बागी’ के बाद ये तीसरी फिल्म है, जिसमें टाइगर श्रॉफ और निर्देशक सब्बीर खान एक साथ काम कर रहे हैं. इसके 21 जुलाई के रिलीज होने की संभावना है. अश्विनी अय्यर तिवारी की ‘बरेली की बर्फी’ भी शायद इसी तारीख को रिलीज होगी. यह एक चटपटी रोमानी कॉमेडी है, जिसकी कहानी उत्तर भारत के प्रसिद्ध शहर बरेली में पनपी है. इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, कृति सैनन और राजकुमार राव प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










