पद्मावती के सेट पर तोड़फोड़, कलाकारों को पुलिस ने दी सुरक्षा

कोल्हापुर : फिल्म पद्मावती को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. पद्मावती के सेट पर तोड़फोड़ कर एक बार फिर फिल्म की शूटिंग को बाधित करने की कोशिश की गयी है. महाराष्ट्र में कोल्हापुर जिले के महासाई पठार में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ के सेट पर आज तड़के अज्ञात लोगों ने […]
कोल्हापुर : फिल्म पद्मावती को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. पद्मावती के सेट पर तोड़फोड़ कर एक बार फिर फिल्म की शूटिंग को बाधित करने की कोशिश की गयी है. महाराष्ट्र में कोल्हापुर जिले के महासाई पठार में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ के सेट पर आज तड़के अज्ञात लोगों ने तोडफोड की. पुलिस ने बताया कि इन अज्ञात लोगों ने वहां रखे परिधानों और फिल्म में शूटिंग के लिये लाये घोडों के लिए रखे गए चारे को भी जला दिया. महाराष्ट्र के गृह राज्यमंत्री दीपक केसरकर ने बताया कि इस घटना के बाद फिल्म के शूटिंग दल को पुलिस सुरक्षा प्रदान की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




