VIDEO: अक्षय कुमार ने इस खास अंदाज में मनाया अनुपम खेर का जन्मदिन...
मुंबई: अभिनेता अक्षय कुमार ने बॉलीवुड मंझे हुए अभिनेता अनुपम खेर को एक खास ट्विटर संदेश के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. कुमार ने खेर के लिए उनके जन्मदिन से एक दिन पहले पार्टी का आयोजन किया. खेर 7 मार्च को 61 साल के होने जा रहे हैं. कुमार ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर […]
मुंबई: अभिनेता अक्षय कुमार ने बॉलीवुड मंझे हुए अभिनेता अनुपम खेर को एक खास ट्विटर संदेश के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. कुमार ने खेर के लिए उनके जन्मदिन से एक दिन पहले पार्टी का आयोजन किया. खेर 7 मार्च को 61 साल के होने जा रहे हैं.
कुमार ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें खेर केक काटते हुए दिख रहे हैं. अक्षय ने ट्विटर पर लिखा, एक टीम जो साथ खाती है, साथ रहती है. कुमार और खेर कई फिल्मों जैसे ‘स्पेशल 26′, ‘द शौकीन्स’, ‘हे बेबी’ और ‘जान-ए-मन’ में साथ काम कर चुके हैं.
A team that eats together stays together 🙌🏻 From Team #Baby to now Team #NaamShabana, happiest birthday to our Shukla ji 😁@AnupamPkher pic.twitter.com/GYHoxTaZ8n
— Akshay Kumar (@akshaykumar) March 6, 2017
इस दौरान अभिनेत्री तापसी पन्नू भी मौजूद थीं. ये तीनो ‘नाम शबाना’ फिल्म में साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले यह तिकडी साल 2015 में आई फिल्म ‘बेबी’ में साथ काम कर चुकी है. इस फिल्म में खेर ने ओम प्रकाश शुक्ला का किरदार अदा किया था.
अनुपम खेर ऐसे अभिनेता हैं जो अपने सिने करियर में आठ बार फिल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं. दो बार राष्ट्रींय पुरस्कार से नवाजे जा चुके हैं. सिने जगत में उनके सर्वश्रेष्ठ योगदान के लिए उन्हें ‘पद्श्री’ और ‘पद्म भूषण’ से भी सम्मानित किया जा चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










