अभिषेक-ऐश्वर्या के बीच हुई तकरार, इस बार वजह है बेटी आराध्या…

बॉलीवुड के सक्सेसफुल कपल्स में से एक अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय को लेकर खबरें आ रही है कि दोनों के बीच मनमुटाव हो गया है. लेकिन इस बार तकरार की वजह उनकी बेटी आराध्या है. आराध्या के करियर को लेकर दोनों के बीच तकरार हो गया है. आराध्या अभी सिर्फ 5 साल की है […]
बॉलीवुड के सक्सेसफुल कपल्स में से एक अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय को लेकर खबरें आ रही है कि दोनों के बीच मनमुटाव हो गया है. लेकिन इस बार तकरार की वजह उनकी बेटी आराध्या है. आराध्या के करियर को लेकर दोनों के बीच तकरार हो गया है.
आराध्या अभी सिर्फ 5 साल की है लेकिन ऐश्वर्या और अभिषेक अभी से उसके करियर को लेकर सीरीयस हो गये हैं. खबरों के अनुसार अभिषेक चाहते हैं कि उनकी बेटी एक्टिंग की दुनियां में अपना करियर बनायें और एक बाल कलाकार के रूप में फिल्मों में कदम रखें.
लेकिन ऐश्वर्या की सोच अभिषेक से बिल्कुल उलट है. ऐश्वर्या अपनी बेटी को फिल्मों में नहीं लाना चाहती. वे आराध्या पर अभी से कोई प्रेशर नहीं डालना चाहती और आराध्या को लाइम लाइट से दूर रखना चाहती हैं. इसी बात को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव पैदा हो गया है.
बता दें कि अभिषेक और ऐश्वर्या की लवस्टोरी फिल्म के सेट से शुरू हु्ई थी, जिसके बाद दोनों ने पारंपरिक तरीके से सभी घरवालों की मौजूदगी में शादी की थी. दोनों ने ‘ढाई अक्षय प्रेम के’, ‘रावण’, ‘गुरू’ और ‘उमराव जान’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










