सबा कमर के बाद अब इस पाकिस्‍तानी एक्‍ट्रेस ने सलमान खान पर लगाया ऐसा आरोप

Updated at : 03 Mar 2017 1:15 PM (IST)
विज्ञापन
सबा कमर के बाद अब इस पाकिस्‍तानी एक्‍ट्रेस ने सलमान खान पर लगाया ऐसा आरोप

सुपरस्‍टार सलमान खान की फैन फ्लोविंग जबरदस्‍त है और यही कारण है कि इंडस्‍ट्री का हर प्रोड्यूसर और डायरेक्‍टर उनके साथ काम करना चाहता है. लेकिन हाल ही में पाकिस्‍तान की एक अभिनेत्री ने सलमान पर बड़ा आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कई बातें कही है. पाकिस्तानी एक्ट्रेस और पॉप सिंगर रबी पीरजादा ने कहा […]

विज्ञापन

सुपरस्‍टार सलमान खान की फैन फ्लोविंग जबरदस्‍त है और यही कारण है कि इंडस्‍ट्री का हर प्रोड्यूसर और डायरेक्‍टर उनके साथ काम करना चाहता है. लेकिन हाल ही में पाकिस्‍तान की एक अभिनेत्री ने सलमान पर बड़ा आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कई बातें कही है.

पाकिस्तानी एक्ट्रेस और पॉप सिंगर रबी पीरजादा ने कहा कि सलमान खान की फिल्‍में पाकिस्‍तान के यूथ को खराब कर रही है. एक पाकिस्तानी अखबार की खबर के अनुसार रबी पीरजादा ने सलमान खान पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि उनकी फिल्में क्राइम को बढ़ावा देती हैं.

रबी पीरजादा ने सलमान को आड़े हाथों लेते हुए कहा,’ बॉलीवुड में हर दूसरी फिल्‍म क्राइम और इसी तरह के सीन्‍स से भरी हुई है, खासकर सलमान खान की फिल्‍में. मेरा सवाल है कि आखिर वहां के लोग युवाओं को क्‍या सिखा रहे हैं? ऐसा लगता है वो क्राइम को बढ़ावा दे रहे हैं.’

दरअसल इनदिनों पाकिस्‍तान में पाकिस्‍तानी फिल्‍मों की बजाय भारतीय फिल्‍मों का बोलबाला है. वहां के लोगों को बॉलीवुड फिल्‍में ज्‍यादा पसंद आ रही है. ऐसे में जब रबी पीरजादा से इस बारे में पूछा गया तो उन्‍होंने बॉलीवुड की फिल्‍मों के साथ-साथ सलमान खान पर हमला बोल दिया.

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. इससे पहले भी पाकिस्‍तानी अभिनेत्री सबा कमर ने सलमान खान के साथ-साथ कई बॉलीवुड सितारों पर निशाना साधा था. उन्‍होंने कहा था कि सलमान खान छिछोरे हैं और उन्‍हें डांस करना भी नहीं आता.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola