तो सबसे पहले क्‍वीन एलिजाबेथ को पता चलेगा ''कटप्‍पा ने बाहुबली को क्‍यों मारा''

Updated:
विज्ञापन

एस एस राजामौली की फिल्‍म ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन 2’ पिछले काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्‍म को लेकर अब नया अपडेट ये है कि फिल्‍म दुनियाभर में रिलीज होने से पहले इसका यूनाइटेड किंगडम में प्रीमियर होगा जिसकी खास मेहमान महारानी एलिजाबेथ द्वितीय होंगी. प्रभास, तमन्ना भाटिया और राणा दग्गूबती स्टारर इस […]

विज्ञापन

एस एस राजामौली की फिल्‍म ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन 2’ पिछले काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्‍म को लेकर अब नया अपडेट ये है कि फिल्‍म दुनियाभर में रिलीज होने से पहले इसका यूनाइटेड किंगडम में प्रीमियर होगा जिसकी खास मेहमान महारानी एलिजाबेथ द्वितीय होंगी.

प्रभास, तमन्ना भाटिया और राणा दग्गूबती स्टारर इस फिल्‍म का दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 27 अप्रैल को बकिंघम पैलेस में भारतीय और ब्रिटिश सरकार द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भारत की आजादी के 70 साल का जश्न मनाया जाएगा.

इसी भव्य आयोजन में ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन 2’ का प्रीमियर भी आयोजित होगा. खबरें तो यह भी है कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और पीएम मोदी ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन 2’ के पहले दर्शक होंगे.

इस कार्यक्रम में ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन 2’ के अलावा भी कई भारतीय फिल्‍मों को दिखाया जायेगा. कार्यक्रम में कमल हासन, सुरेश गोपी, पूर्व क्रिकेटर कपिल देव, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, सिंगर-एक्टर गुरदास मान, सितार प्लेयर अनुष्का शंकर जैसे सितारों के शामिल होने की चर्चा है.

राजामौली ने इससे पहले बताया था कि ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन 2’ का ट्रेलर मार्च के दूसरे हफ्ते में रिलीज कर दिया जायेगा. ‘बाहुबली’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी और इसके विजुअल इफेक्ट्स ने दुनियाभर के दर्शकों का ध्‍यान अपनी ओर खींचा था.

फिल्‍म 28 अप्रैल 2017 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. फिल्‍ममेकर करण जौहर बाहुबली 2 को हिंदी में रिलीज कर रहे हैं. करण के धर्मा प्रोडक्‍शन ने इस राइट्स 120 करोड़ रुपये में खरीदे हैं. ‘बाहुबली 2’ चार भाषाओं, तेलुगु, तमिल, मलयालम और हिंदी में रिलीज होने वाली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola