ePaper

विराट कोहली के इतने बड़े फैन हैं वरुण धवन कि उनके लिए करा लिया न्‍यू हेयरकट, देखें तस्‍वीर

Updated at : 01 Mar 2017 2:08 PM (IST)
विज्ञापन
विराट कोहली के इतने बड़े फैन हैं वरुण धवन कि उनके लिए करा लिया न्‍यू हेयरकट, देखें तस्‍वीर

वरुण धवन इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘ब्रदीनाथ की दुल्‍हानिया’ के प्रमोशन को लेकर बिजी हैं लेकिन हाल ही में वे जब भारतीय क्रिकेट कप्‍तान विराट कोहली से मिले तो वे उन्‍हें अपनी दीवानगी दिखाने से रोक नहीं पाये. वरुण, विराट कोहली के इतने बड़े फैन निकले कि उन्‍होंने विराट जैसी हेयरकट करवा लिया है. वरुण […]

विज्ञापन

वरुण धवन इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘ब्रदीनाथ की दुल्‍हानिया’ के प्रमोशन को लेकर बिजी हैं लेकिन हाल ही में वे जब भारतीय क्रिकेट कप्‍तान विराट कोहली से मिले तो वे उन्‍हें अपनी दीवानगी दिखाने से रोक नहीं पाये.

वरुण, विराट कोहली के इतने बड़े फैन निकले कि उन्‍होंने विराट जैसी हेयरकट करवा लिया है. वरुण और विराट ने एक ही सैलून में बैठकर अपने बाल कटवाये हैं. वरुण ने न्‍यू हेयरकट के साथ कुछ तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की है.

इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट की गई इस तस्‍वीर में वरुण और विराट एक ही सैलून में खड़े नजर आ रहे हैं और दोनों का हेयरकट भी एकजैसा लग रहा है. फोटो के साथ वरुण ने कैप्‍शन में विराट की खूब तारीफ भी की है. वरुण ने लिखा,’ बद्री सिर्फ विराट का फैन है.’

https://www.instagram.com/p/BRFMw9lAkx8/

उन्‍होंने लिखा,’ जब मैंने अपने डायरेक्‍टर से पूछा कि बद्री को किससे प्‍यार है तो शशांक खेतान ने कहा विराट कोहली. भाग्‍यवश विराट ने मुझे अपने साथ बाल कटवाने दिये. विराट बेहद सहज और विनम्र स्‍वभाव के हैं. वे आज देश की धरोहर हैं लेकिन मैं उनका फैन इसलिए हूं क्‍योंकि मैं उनसे 4 साल पहले मिला था वह आज भी वैसे ही है.’

बता दें कि विराट ‘बद्रीनाथ की दुल्‍हानिया’ में नजर आनेवाले हैं. फिल्‍म में वे आलिया भट्ट संग रोमांस करते नजर आयेंगे. वरुण फिल्‍म में बद्री के किरदार में नजर आयेंगे, वहीं आलिया वैदाही के किरदार में दिखेंगी. फिल्‍म 10 मार्च को रिलीज हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola