अब ''जॉली एलएलबी 3'' की तैयारी
अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस फिल्म की सफलता ने फिल्म के निर्माताओं को भी उत्साहित कर दिया है और अब उन्होंने फिल्म के सीक्वल ‘जॉली एलएलबी 3’ की भी घोषणा कर दी है. हालांकि ‘जॉली एलएलबी 3’ में अक्षय […]
अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस फिल्म की सफलता ने फिल्म के निर्माताओं को भी उत्साहित कर दिया है और अब उन्होंने फिल्म के सीक्वल ‘जॉली एलएलबी 3’ की भी घोषणा कर दी है.
हालांकि ‘जॉली एलएलबी 3’ में अक्षय कुमार होंगे या अरशद वारसी फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन फिल्म की सीक्वल वाकई फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी होगी, क्योंकि ‘जॉली एलएलबी’ और ‘जॉली एलएलबी 2’ ने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है.
बता दें कि यह फिल्म साल 2013 में आई फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ की सीक्वल है जिसमें अरशद वारसी, अमृता राव और बोमन ईरानी ने मुख्य भूमिका निभाई थी. फिल्म को दर्शकों ने बेहद पसंद किया है. ‘जॉली एलएलबी 2’ ने 12वें दिन 100 करोड़ को आंकड़ा पार किया है.
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. फिल्म ने रिलीज के दूसरे हफ्ते शुक्रवार को 4.14 करोड़, शनिवार को 6.35 करोड़, रविवार को 7.24 करोड़, सोमवार को 2.48 करोड़ और मंगलवार को 2.45 करोड़ की कमाई की. इस तरह फिल्म ने कुल मिलाकर 100.37 करोड़ रुपये की कमाई की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










