अभिनेत्री उत्पीडन मामला: एक व्यक्ति हिरासत में, मुख्य साजिशकर्ता की तलाश जारी

Updated:
विज्ञापन

कोच्चि: जानी-मानी दक्षिण भारतीय अभिनेत्री भावना के अपहरण और उत्पीड़न मामले में शामिल दो अरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए तलाशी अभियान आज लगातार चौथे दिन भी जारी रहा. इस बीच पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को पलक्कड से गिरफ्तार किया है. मामले में कथित मुख्य साजिशकर्ता पुलसर सुनी और एक अन्य आरोपी वी […]

विज्ञापन

कोच्चि: जानी-मानी दक्षिण भारतीय अभिनेत्री भावना के अपहरण और उत्पीड़न मामले में शामिल दो अरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए तलाशी अभियान आज लगातार चौथे दिन भी जारी रहा. इस बीच पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को पलक्कड से गिरफ्तार किया है.

मामले में कथित मुख्य साजिशकर्ता पुलसर सुनी और एक अन्य आरोपी वी पी विगेश की तलाश की जा रही है. पुलिस के सूत्रों ने आज बताया कि मणिकंडन को यहां से करीब 144 किलोमीटर दूर पलक्कड से कल रात को गिरफ्तार किया गया.

हालांकि उसकी गिरफ्तारी अभी तक दर्ज नहीं की गई है. एर्नाकुलम के थम्मानम के निवासी मणिकंडन ने सुनी और विगेश के साथ केरल उच्च न्यायालय में यह दावा करते हुये अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया था कि अभिनेत्री के चालक मार्टिन के बयान के आधार पर मामले में उन्हें ‘गलत तरीके से फंसाया गया’.

जब जमानत याचिका आज सुनवाई के लिए आई तब उच्च न्यायालय ने इसे तीन मार्च तक के लिए टाल दिया. इस बीच, फारेंसिक विशेषज्ञों ने उस कार में से साक्ष्य एकत्र किये हैं जिसमें अभिनेत्री का गिरोह के सदस्यों ने उत्पीडन किया था.

पुलिस ने बताया कि अब तक तीन लोगों- वाडीवल सलीम, प्रदीप और मार्टिन को इस सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है. केरल के मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन ने अभिनेत्री से कल फोन पर बात की और 17 फरवरी को हुई इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कडी कार्रवाई करने का वादा किया.

गौरतलब है कि कोच्चि में अभिनेत्री का उसकी कार के अंदर दो घंटों तक कथित तौर पर उत्पीडन किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola