ePaper

रणबीर-कैटरीना की ''जग्‍गा जासूस'' की रिलीज डेट को लेकर अनुराग ने फिर बदला फैसला

Updated at : 20 Feb 2017 4:48 PM (IST)
विज्ञापन
रणबीर-कैटरीना की ''जग्‍गा जासूस'' की रिलीज डेट को लेकर अनुराग ने फिर बदला फैसला

मुंबई: फिल्मकार अनुराग बसु ने हाल ही में ट्वीट किया था कि देशभर में बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए ‘जग्गा जासूस’ की टीम फिल्म के रिलीज तारीख को आगे बढाने पर विचार कर रही है. लेकिन अब फिल्‍म की टीम ने अपना फैसला बदल दिया है. अनुराग ने एक और ट्वीट कर इस […]

विज्ञापन

मुंबई: फिल्मकार अनुराग बसु ने हाल ही में ट्वीट किया था कि देशभर में बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए ‘जग्गा जासूस’ की टीम फिल्म के रिलीज तारीख को आगे बढाने पर विचार कर रही है. लेकिन अब फिल्‍म की टीम ने अपना फैसला बदल दिया है.

अनुराग ने एक और ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की है कि रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ अभिनीत यह फिल्‍म 7 अप्रैल को ही रिलीज होगी. फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर अमिताभ बच्‍चन की फिल्‍म ‘सरकार 3’ से टकरायेगी.

अनुराग बसु ने कहा था कि चूंकि ‘जग्गा जासूस’ एक पारिवारिक फिल्म है इसलिए अगर उन्हें अच्छी तारीख मिल जाती है तो वे इस फिल्म को बाद में रिलीज कर सकते हैं.’ फिल्म का ट्रेलर पिछले साल दिसंबर में रिलीज किया गया था.

लेकिन अब फिलहाल फिल्म की पूरी टीम इसे 7 अप्रैल को रिलीज करने के लिए तैयार हो रही है. लेकिन अभी भी फिल्‍म की रिलीज डेट को लेकर संशय बना हुआ है. कहा जा रहा है फिल्‍म की कुछ शूटिंग बाकी है. फिल्‍म में 29 गाने हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola