इरफान खान की फिल्म ‘नो बेड ऑफ रेजेज'' बांग्लादेश में बैन
Updated at : 18 Feb 2017 6:23 PM (IST)
विज्ञापन

लॉस एंजिलिस : भारतीय अभिनेता इरफान खान की फिल्म ‘नो बेड ऑफ रेजेज’ को बांग्लादेश में प्रतिबंधित कर दिया गया है. फिल्म का निर्माण बांग्लादेशी फिल्मकार मुस्तफा सरवर फारुकी और इरफान ने मिल कर किया है. बांग्लादेशी और भारतीय मीडिया में इस तरह की अटकले हैं कि यह फिल्म दिवंगत बांग्लादेशी लेखक और फिल्मकार हूमायूं […]
विज्ञापन
लॉस एंजिलिस : भारतीय अभिनेता इरफान खान की फिल्म ‘नो बेड ऑफ रेजेज’ को बांग्लादेश में प्रतिबंधित कर दिया गया है. फिल्म का निर्माण बांग्लादेशी फिल्मकार मुस्तफा सरवर फारुकी और इरफान ने मिल कर किया है.
बांग्लादेशी और भारतीय मीडिया में इस तरह की अटकले हैं कि यह फिल्म दिवंगत बांग्लादेशी लेखक और फिल्मकार हूमायूं अहमद के जीवन पर आधारित है जिन्होंने 27 साल पुरानी शादी को तोडकर अपने से 33 साल छोटी अभिनेत्री से विवाह किया था.
फारुकी ने इनकार किया है कि यह फिल्म अहमद की जिंदगी पर आधारित है. इरफान ने इस फिल्म में जावेद हसन नामक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया है जो पत्नी को तलाक देता है और अपनी बेटी की सहपाठी रही अभिनेत्री से विवाह करता है.
इरफान ने कहा, मुझे जानकार हैरानी हुई कि बांग्लादेश की सरकार ने फिल्म को प्रतिबंधित कर दिया है. यह एक मानवीय कहानी है जो पुरुष और स्त्री के बीच के संबंध को दर्शाती है. अगर इसे दिखाया जाएगा तो समाज को इससे क्या नुकसान होगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




