ePaper

वादा कीजिए आप प्रेमी के बारे में नहीं पूछेंगे : आलिया

Updated at : 12 Feb 2017 4:51 PM (IST)
विज्ञापन
वादा कीजिए आप प्रेमी के बारे में नहीं पूछेंगे : आलिया

मुंबई : आलिया भट्ट का नाम सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन और अर्जुन कपूर जैसे उनके अधिकतर सह-कलाकारों के साथ जोड़ा जाता रहा है लेकिन अभिनेत्री ने अपने प्रेम संबंधों के बारे में बात नहीं करने का फैसला किया है.‘तम्मा तम्मा’ गाने के रिमेक के लांच के मौके पर उपस्थित 23 वर्षीय अभिनेत्री ने मीडिया से […]

विज्ञापन

मुंबई : आलिया भट्ट का नाम सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन और अर्जुन कपूर जैसे उनके अधिकतर सह-कलाकारों के साथ जोड़ा जाता रहा है लेकिन अभिनेत्री ने अपने प्रेम संबंधों के बारे में बात नहीं करने का फैसला किया है.‘तम्मा तम्मा’ गाने के रिमेक के लांच के मौके पर उपस्थित 23 वर्षीय अभिनेत्री ने मीडिया से ‘प्रेमी’ को लेकर सवाल नहीं पूछने को कहा, गाने के बोल ‘तू प्रेमी, आहा, मैं प्रेमी, आहा’ के संदर्भ में पत्रकारों ने आलिया से उनके ब्वॉयफ्रेंड के बारे में सवाल पूछना शुरु कर दिया.

इसके जवाब में अभिनेत्री ने कहा, ‘‘मुझसे वादा कीजिए कि आप (पत्रकार) प्रेमी के बारे में नहीं पूछेंगे. आप नहीं पूछेंगे. ‘ इस गीत का नया संस्करण आलिया और वरुण धवन की आगामी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ का हिस्सा है. मूल गीत ‘थानेदार’ फिल्म का है, जिसमें माधुरी दीक्षित और संजय दत्त ने काम किया था. ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ 10 मार्च को रिलीज होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola