ePaper

बद्रीनाथ की दुल्‍हानियां: 90s की याद दिलायेगा आलिया-वरुण का ''तम्‍मा तम्‍मा'' सॉन्‍ग

Updated at : 11 Feb 2017 4:07 PM (IST)
विज्ञापन
बद्रीनाथ की दुल्‍हानियां: 90s की याद दिलायेगा आलिया-वरुण का ''तम्‍मा तम्‍मा'' सॉन्‍ग

वरुण धवन और आलिया भट्ट की आगामी फिल्‍म ‘बद्रीनाथ की दुल्‍हानिया’ का नया गाना ‘तम्‍मा तम्‍मा’ रिलीज हो गया है. यह आपका फिर 90 के दशक की याद दिलायेगा. साल 1990 की फिल्‍म ‘थानेदार’ का यह गाना वरुण-आलिया की फिल्‍म में रीमिक्‍स के साथ लाया गया है. लेकिन इस गाने की खास बात यह है […]

विज्ञापन

वरुण धवन और आलिया भट्ट की आगामी फिल्‍म ‘बद्रीनाथ की दुल्‍हानिया’ का नया गाना ‘तम्‍मा तम्‍मा’ रिलीज हो गया है. यह आपका फिर 90 के दशक की याद दिलायेगा. साल 1990 की फिल्‍म ‘थानेदार’ का यह गाना वरुण-आलिया की फिल्‍म में रीमिक्‍स के साथ लाया गया है.

लेकिन इस गाने की खास बात यह है कि रीमिक्‍स होने के बावजूद यह आपको पुराने गाने की याद दिलायेगा. दरअसल ऐसा इसलिए भी क्‍योंकि इस गाने में भी 1990 के गाने के गायकों यानी बप्‍पी लाहिड़ी और अनुराधा पौडवाल की आवाज है. इस गाने में थोड़ा रैप बादशाह ने किया है.

गाने की एक और खास ये है कि वरुण और आलिया भी इस गाने में संजय दत्‍त और माधुरी दीक्षित की तरह सिग्‍नेचर स्‍टैप करते नजर आ रहे हैं. बता दें कि इससे पहले ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ का टाईटल ट्रैक रिलीज हुआ था. फिल्‍म का ट्रेलर भी लॉन्‍च हो चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola