''स्‍वच्‍छ भारत अभियान'' में अब विद्या बालन की जगह लेंगी अनुष्‍का शर्मा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Feb 2017 1:16 PM

विज्ञापन

अभिनेत्री विद्या बालन को आप सभी ने टीवी और रेडियो में विज्ञापन के जरिये खुले में शौच करने से रोकते हुए देखा होगा. अब खबरें है कि शहरी विकास मंत्रालय ने स्वच्छ भारत अभियान के लिए नया चेहरा चुन लिया है और वो चेहरा युवाओं के पसंदीदा अनुष्‍का शर्मा हैं. अनुष्‍का को इस मुहीम से […]

विज्ञापन

अभिनेत्री विद्या बालन को आप सभी ने टीवी और रेडियो में विज्ञापन के जरिये खुले में शौच करने से रोकते हुए देखा होगा. अब खबरें है कि शहरी विकास मंत्रालय ने स्वच्छ भारत अभियान के लिए नया चेहरा चुन लिया है और वो चेहरा युवाओं के पसंदीदा अनुष्‍का शर्मा हैं.

अनुष्‍का को इस मुहीम से जोड़ने का मकसद है कि सफाई अभियान का सन्देश ज्यादा से ज्यादा महिलाओं तक पहुंचे, जिससे भारत के गांव की महिलायें स्वच्छता को लेकर जागरूक हों. अभिनेत्री अनुष्का को मंत्रालय ने खास तौर पर महिलाओं तक पहुंच बनाने के लिए चुना है.

गौरतलब है कि बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्‍चन जुलाई 2016 से प्रधानमंत्री स्‍वच्‍छ भारत अभियान के ब्रांड एंबेसेडर हैं और अब अनुष्‍का भी उनके साथ इस मुहीम में जुड़ गई हैं. अनुष्‍का अपनी फिल्मों के जरिए हमेशा ही महिलाओं की प्रेरणा बनी हैं, ऐसे में सरकार को लगता है अनुष्का की आवाज महिलाओं की आवाज को ताकत देगी.

अब तक आपने देखा होगा कि विद्या बालन स्‍वच्‍छ भारत मुहीम में घर-घर तक लोगों को जागरूक करती नजर आई हैं. लेकिन अब उनकी जगह अनुष्‍का देश की महिलाओं को जागरुक करती नजर आयेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola