फिल्म ‘रईस'' :रोमांटिक छवि से बाहर निकले शाहरुख, पढें क्या बोले नवाजुद्दीन सिद्दकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jan 2017 6:51 PM
मुंबई : अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दकी ने फिल्म ‘रईस’ में शाहरुख के किरदार को जमकर सराहा है. उन्होंने कहा कि कहा है कि हाल में रिलीज हुयी थ्रिलर फिल्म ‘रईस’ में नकारात्मक भूमिका करने के लिए अदाकार शाहरुख खान के फैसले ने उन्हें काफी प्रभावित किया है. अपने रोमांटिक किरदारों के लिए चर्चित शाहरुख ने राहुल […]
मुंबई : अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दकी ने फिल्म ‘रईस’ में शाहरुख के किरदार को जमकर सराहा है. उन्होंने कहा कि कहा है कि हाल में रिलीज हुयी थ्रिलर फिल्म ‘रईस’ में नकारात्मक भूमिका करने के लिए अदाकार शाहरुख खान के फैसले ने उन्हें काफी प्रभावित किया है. अपने रोमांटिक किरदारों के लिए चर्चित शाहरुख ने राहुल ढोलकिया निर्देशित ‘रईस’ में गुजरात के एक शराब तस्कर की भूमिका अदा की और नवाजुद्दीन ने इसमें पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई.
शाहरुख ने अपने करियर की शुरुआत में डर, बाजीगर और अंजाम जैसी फिल्मों में नकारात्मक भूमिकाएं निभाई थीं, लेकिन उसके बाद रोमांटिक हीरो के रुप में कई यादगार भूमिकाएं निभाईं ‘‘गैंग्स ऑफ वासेपुर” के अभिनेता और ‘किंग खान’ ने पहली बार किसी फिल्म में साथ काम किया.
नवाजुद्दीन ने कहा, ‘‘वह बेहद विनम्र, संवेदनशील और बेहद समझदार शख्स हैं. मेरे लिए सबसे उत्साहजनक चीज तब हुयी जब उन्होंने मेरे काम की तारीफ की. वह एक अनुभवी अभिनेता हैं और उनके कद के अभिनेता अगर मेरी तारीफ करें तो मेरे लिए बडा पुरस्कार है.” यह देखते हुए कि शाहरुख खान के बहुत सारे प्रशसंक हैं, फिल्म के भविष्य के बारे में क्या वह आश्वस्त थे, नवाजुद्दीन ने कहा, ‘‘फिल्म को लेकर में आश्वस्त था. शाहरुख साहब के भारत ही नहीं दुनिया में बहुत सारे प्रशंसक हैं.”
उन्होंने कहा, ‘‘आखिर, फिल्म को कहानी, संवाद के लिए भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली. मुझे उम्मीद नहीं थी कि लोग तालियां और सीटी बजाएंगे. प्रशंसकों की सराहना मेरे लिए सबसे ज्यादा मायने रखती है. यह सबका मनोरंजन करने वाली फिल्म है साथ ही कहानी भी लाजवाब है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










