जल्लीकट्टू: प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर कमल हासन ने उठाये सवाल

Updated:
विज्ञापन

चेन्नई: जल्लीकट्टू के समर्थन में विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस द्वारा बलपूर्वक हटाए जाने के एक दिन बाद कमल हासन ने इस कार्रवाई पर आज सवाल खडा किया है. लोकप्रिय अभिनेता कमल हासन ने कहा कि वह पुलिस कार्रवाई के लिए ‘तर्कसंगत व्याख्या’ चाहते हैं. उन्‍होंने आगे कहा कि वह इस बात से […]

विज्ञापन

चेन्नई: जल्लीकट्टू के समर्थन में विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस द्वारा बलपूर्वक हटाए जाने के एक दिन बाद कमल हासन ने इस कार्रवाई पर आज सवाल खडा किया है. लोकप्रिय अभिनेता कमल हासन ने कहा कि वह पुलिस कार्रवाई के लिए ‘तर्कसंगत व्याख्या’ चाहते हैं.

उन्‍होंने आगे कहा कि वह इस बात से स्तब्ध हैं कि इस कार्रवाई में महिलाओं और बच्चों को भी कथित तौर पर बंदी बनाया गया. उन्होंने कहा कि महिलाएं और बच्चे भी कथित तौर पर इस कार्रवाई का शिकार बने.

पुलिस कर्मियों को कथित तौर पर आगजनी और महिलाओं की पिटाई में संलिप्त दिखाने वाले वीडियो के वायरल हो जाने पर हासन ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि ये ‘असली पुलिसकर्मी’ नहीं थे.

उन्होंने कहा, ‘उम्मीद करता हूं कि वीडियो में दिखाई देने वाले पुलिसकर्मी असली पुलिसकर्मी नहीं हैं.’ प्रदर्शनों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि यह असंतुष्टि का प्रतीक था. यह बगावत ‘बिल्कुल वाजिब’ है. उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शनों ने उनके दिल को छू लिया.

जल्लीकट्टू पर प्रतिबंध के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जल्लीकट्टू से ज्यादा लोग तो दुर्घटनाओं में मरते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola