कानूनी पचड़े में फंसी अक्षय की ''जॉली एलएलबी 2'', बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर

अक्षय कुमार की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ रिलीज होने से पहले ही कानूनी पेंच में फंस गई है. दरअसल फिल्म का शब्द एल एल बी शब्द ही अदालती चक्कर में फंसता नजर आ रहा है. एक वकील ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की फिल्म से इस शब्द को हटाने की मांग की गई है. […]
अक्षय कुमार की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ रिलीज होने से पहले ही कानूनी पेंच में फंस गई है. दरअसल फिल्म का शब्द एल एल बी शब्द ही अदालती चक्कर में फंसता नजर आ रहा है. एक वकील ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की फिल्म से इस शब्द को हटाने की मांग की गई है.
खबर है कि अजय कुमार वाघमरे नाम के एक वकील ने अपनी याचिका में कहा है कि फिल्म के ट्रेलर के कई सीन्स में किरदारों को अदालत में पत्ते खेलते और नाचते हुए दिखाया गया है जो वकीली पेशे का मजाक उड़ाना जैसा है.
यह भी कहा गया है कि ये इंडियन लीगल प्रोफेशन का छवि को जानबूझ कर धूमिल करने की कोशिश की गई है. याचिका में फिल्म के ट्रेलर को तत्काल प्रभाव से टीवी चैनलों और सोशल मीडिया से हटाने की मांग की गई है. इस शिकायत पर दो जजों की बेंच 24 जनवरी को सुनवाई करेंगे.
‘जॉली एलएलबी 2’ 10 फरवरी को रिलीज होनेवाली है. फिल्म की कहानी वकील जगदीश मिश्रा के इर्दगिर्द घूमती है जिसमें वे अपने दुश्मन (अन्नू कपूर) से केस लड़ते है. फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ की सीक्वल है जिसमें अरशद वारसी ने मुख्य भूमिका निभाई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




