ऋषि कपूर ने किया चौंकानेवाला खुलासा, अवार्ड पाने के लिए दिये थे 30 हजार रुपये
बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर ने अपनी जिंदगी पर लिखी किताब ‘खुल्लम खुल्ला- ऋषि कपूर अनसेन्सर्ड’ में एक चौंकानेवाला खुलासा किया है. उन्होंने यह बतारक सबको हैरान कर दिया है कि एक अवार्ड पाने के लिए उन्होंने 30 हजार रुपये दिये थे. मंगलवार को बुक लॉन्च के मौके पर उन्होंने बताया कि फिल्म ‘बॉबी’ के लिए […]
बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर ने अपनी जिंदगी पर लिखी किताब ‘खुल्लम खुल्ला- ऋषि कपूर अनसेन्सर्ड’ में एक चौंकानेवाला खुलासा किया है. उन्होंने यह बतारक सबको हैरान कर दिया है कि एक अवार्ड पाने के लिए उन्होंने 30 हजार रुपये दिये थे.
मंगलवार को बुक लॉन्च के मौके पर उन्होंने बताया कि फिल्म ‘बॉबी’ के लिए अवार्ड पाने की चाहत में उन्होंने 30 हजार रुपये दिये थे. उन्होंने कहा,’ ऐ शख्स मेरे पास आया और मुझसे कहा कि तुम इतने पैसे दे दो तो मैं अवार्ड दिला दूंगा. मैं तैयार हो गया.’
उन्होंने आगे बताया,’ लेकिन यह एक धोखे का भी खेल हो सकता था. मैं यह नहीं मान रहा कि वो पैसा किसी के पास गया और अवार्ड फिक्स हुआ. हमें ये सोचना चाहिए कि ये फिक्स नहीं था. लेकिन मैंने पैसे दिए थे और मुझे अवार्ड मिला.’
उन्होंने यह भी कहा कि वो यही सोचते हैं मुझे अवार्ड मिला क्योंकि मैंने पैसे दिये थे. बता दें कि ऋषि कपूर ने साल 1973 में अपने पिता राज कपूर की फिल्म ‘बॉबी’ से अपने सिने करियर की शुरुआत की थी. आज भी वे लीक से हटकर भूमिकायें निभा रहे हैं.
ऋषि कपूर ने अपनी बायोग्राफी में बचपन से लेकर आज तक के बारे में बेबाकी से हर बात लिखी हैं. इस किताब को ऋषि कपूर के साथ मीना अय्यर ने लिखी है. इसके अलावा भी उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई दिलचस्प बातों का खुलासा किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










