पिता सैफ ने बताया, क्यों बेटे का नाम रखा ''तैमूर'' ?

बॉलीवुड के रॉयल कपल सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर के नाम को लेकर खूब बवाल मचा था. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने नाम की खूब आलोचना की थी. अब सैफ ने बेटे के नाम को लेकर चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि उन्होंने अपने बेटे का नाम तैमूर क्यों […]
बॉलीवुड के रॉयल कपल सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर के नाम को लेकर खूब बवाल मचा था. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने नाम की खूब आलोचना की थी. अब सैफ ने बेटे के नाम को लेकर चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि उन्होंने अपने बेटे का नाम तैमूर क्यों रखा?
एक अंग्रेजी अखबार से हुई बातचीत में सैफ ने कहा वे तुर्की के शासक तैमूर से वाकिफ हैं. उन्होंने आगे कहा कि असल में तुर्किश शासक का नाम तिमूर था न कि तैमूर और मेरे बेटे का नाम तैमूर है न कि तिमूर. मेरे बेटे का नाम तुर्किश शासक से जोड़ा जाना बिल्कुल गलत है.
उन्होंने आगे यह भी कहा कि यह एक प्राचीन पर्शियन नाम है जिसका अर्थ है ‘लोहा’. ये बात भी ठीक है कि दोनों शब्द एक ही शब्द से निकले हैं लेकिन नाम एक नही है. सैफ ने यह भी कहा कि जब हमें बेटा हुआ तो मुझे और करीना को तैमूर नाम पसंद आया हमने यही रख दिया.
सैफ ने कहा,’ मुझसे ज्यादा करीना का यह नाम पसंद आया था. अब तो मुझे लगता है उस वक्त मुझे फिल्म की तरह डिस्क्लेमर भी देना चाहिए था कि इस नाम का किसी भी जीवित या मृत व्यक्ति से कोई संबंध नहीं है.’
सैफ ने सोशल मीडिया के बारे में बात करते हुए कहा,’ सोश मीडिया एक ऐस प्लेटफॉर्म है जहां पर लोग अपनी बात रखते हैं. वो ऐसा करने के लिए फ्री हैं. कई बार ऐसा होता है कि लोग जब अपनी बात रखते हैं तो उनकी तरीका बहुत ज्यादा बुरा होता है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




