परिवार के अलावा सिर्फ करण मुझे अच्छी तरह समझता है: शाहरुख

Updated:
विज्ञापन

मुंबई: शाहरुख खान का कहना है कि परिवार के अलावा सिर्फ उनके फिल्म निर्माता दोस्त करण जौहर उन्हें अच्छी तरह समझ सकते हैं. फिल्म इंडस्टरी में अपने शुरुआती दिनों से ही करण के करीबी रहे अभिनेता ने करण को ‘अद्भुत प्रतिभा वाला संवेदनशील व्यक्ति’ बताया. बॉलीवुड में किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख ने […]

विज्ञापन

मुंबई: शाहरुख खान का कहना है कि परिवार के अलावा सिर्फ उनके फिल्म निर्माता दोस्त करण जौहर उन्हें अच्छी तरह समझ सकते हैं. फिल्म इंडस्टरी में अपने शुरुआती दिनों से ही करण के करीबी रहे अभिनेता ने करण को ‘अद्भुत प्रतिभा वाला संवेदनशील व्यक्ति’ बताया.

बॉलीवुड में किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख ने करण की आत्मकथा ‘एन अनसूटेबल बॉय’ के कल शाम यहां हुए विमोचन के मौके पर हृदयस्पर्शी संबोधन में कहा कि किताब का नाम कुछ और हो सकता है जैसे ‘दि गुड बॉय’, ‘दि इंटेलिजेंट बॉय’ या ‘दि ब्यूटीफुल बॉय’.

शाहरुख ने कहा, ‘मुझे लगता है कि वह काफी संवेदनशील व्यक्ति है. मैं अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर सकता. मैं अति संवेदनशील हूं, मैं उलझा हुआ व्यक्ति हूं लेकिन मुझे लगता है कि परिवार के अलावा जो यह बता सकता है कि मैं क्या महसूस कर रहा हूं वह सिर्फ करण है.’

उन्होंने कहा, ‘वह समझ सकता है कि आपके मन में क्या चल रहा है. वह अत्यधिक प्रतिभाशाली संवेदनशील व्यक्ति है.’ शाहरुख ने कहा,‘किताब का नाम ‘द ब्रेव बॉय’ हो सकता है. मैं दृढ विश्वास के साथ यह कह सकता हूं. वह (करण) बहुत अलग है और सिर्फ अनोखे रुप में नहीं.

शाहरुख ने कहा, ‘जोश और संयम के साथ करण ने जो किया उसे हासिल करना बडी उपलब्धियों से परे है. अलग होने के कारण इस दुनिया में दृढता और आजादी से दौडना बहुत खास बात है.’ करण के साथ अपने फिल्मी करियर में कई बडी हिट फिल्में देने वाले शाहरख ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में जितने लोग देखे हैं उनमें से करण सबसे खूबसूरत व्यक्ति रहेंगे.

करण की यह किताब खबरों में है जिसमें उन्होंने अपनी करीबी दोस्त काजोल के साथ संबंधों में आयी खटास, शाहरख के साथ रिश्तों में आये उतार-चढाव और अपनी फिल्मों को अक्सर मिले अभिजात्य वर्ग के तमगे के बारे में बताया है. इस किताब की सह लेखक पूनम सक्सेना हैं.

इस मौके पर आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा, शकुन बत्रा, अयान मुखर्जी समेत करण के कई करीबी दोस्त मौजूद थे. इस किताब में 44 वर्षीय करण ने दक्षिण मुंबई के फिल्मी परिवार में परवरिश और इंडस्टरी में आने को लेकर अपनी शुरआती हिचक के बारे में विस्तार से बताया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola