संजय दत्त की बायोपिक फिल्म की शूटिंग शुरू
मुंबई: फिल्मकार राजकुमार हिरानी ने अपने अच्छे मित्र एवं निरंतर सहयोगी रहे संजय दत्त के जीवन के घटनाक्रम पर आधारित अपनी अगली महत्वाकांक्षी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. फिल्म में संजय दत्त का किरदार अभिनेता रणबीर कपूर निभायेंगे. हिरानी ने ट्वीट किया, ‘संजय दत्त के जीवन के घटनाक्रम पर आधारित फिल्म के लिए […]
मुंबई: फिल्मकार राजकुमार हिरानी ने अपने अच्छे मित्र एवं निरंतर सहयोगी रहे संजय दत्त के जीवन के घटनाक्रम पर आधारित अपनी अगली महत्वाकांक्षी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. फिल्म में संजय दत्त का किरदार अभिनेता रणबीर कपूर निभायेंगे.
हिरानी ने ट्वीट किया, ‘संजय दत्त के जीवन के घटनाक्रम पर आधारित फिल्म के लिए पहला शॉट अब पूरा हुआ. बेहद मस्ती भरा दृश्य है. फिल्म के कलाकार और सदस्य उत्साह में हैं.’ फिल्म में ‘मसान’ अभिनेता विकी कौशल भी नजर आएंगे जो दत्त के करीबी मित्र की भूमिका निभायेंगे.
First shot taken now for Sanjay Dutt's biopic. Canning a very funny scene. Excitement in cast and crew.
— Rajkumar Hirani (@RajkumarHirani) January 14, 2017
दत्त और हिरानी लंबे समय से मित्र रहे हैं और दोनों ने ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’, ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ और ‘पीके’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है. फिल्म में लीड रोल रणबीर प्ले कर रहे हैं लेकिन अभिनेत्रियों के नामों का खुलासा नहीं किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










