पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने ओम पुरी के निधन पर जताया शोक

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने वरिष्ठ अभिनेता ओम पुरी के निधन पर शोक जताया और भारत पाक सांस्कृतिक संबंधों में योगदान देने के लिए उनकी सराहना की. खबर के अनुसार, शरीफ ने ओम पुरी को श्रद्धांजलि दी. सरकारी समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान की खबर में कहा गया है ‘‘प्रधानमंत्री ने कहा […]
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने वरिष्ठ अभिनेता ओम पुरी के निधन पर शोक जताया और भारत पाक सांस्कृतिक संबंधों में योगदान देने के लिए उनकी सराहना की. खबर के अनुसार, शरीफ ने ओम पुरी को श्रद्धांजलि दी.
सरकारी समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान की खबर में कहा गया है ‘‘प्रधानमंत्री ने कहा कि ओम पुरी ने भारत और पाकिस्तान के बीच सांस्कृतिक रिश्ते जोडने में महत्वपूर्ण योगदान दिया और शांति विरोधी खेमो के दबाव में आने से इंकार कर दिया.’
शरीफ ने कहा ‘ओम पुरी ने मुख्यधारा की कमर्शियल पाकिस्तानी, भारतीय फिल्मों में शानदार अभिनय किया और अपनी नैसर्गिक प्रतिभा से भारतीय सिनेमा के दर्जे को उंचा उठाया.’
प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान की जनता और सरकार की ओर से ईश्वर से प्रार्थना की कि वह पुरी के परिवार को इस ‘अपूरणीय क्षति’ का सामना करने की शक्ति दे.
‘अर्द्धसत्य’, ‘आक्रोश’ और ‘सिटी ऑफ जॉय’ फिल्मों में अविस्मरणीय भूमिका निभाने के लिए ख्याति प्राप्त अभिनेता ओम पुरी का शुक्रवार सुबह दिल का दौरा पडने पर उनके आवास में निधन हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




