अगर कंगना को नहीं मिलती ''गैंगस्टर'', तो कर लेती ऐसी फिल्म में काम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jan 2017 3:14 PM
अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाली और राष्ट्रीय पुरस्कार पा चुकीं अभिनेत्री कंगना रनौत को चुन-चुन का फिल्में करने में महारथ हासिल है. लेकिन आपका सुनकर विश्वास नहीं होगा कि कंगना को अगर फिल्म ‘गैंगस्टर’ नहीं मिली होती तो वे ‘एडल्ट’ फिल्म कर रही होतीं. कंगना ने खुद इस बात का खुलासा किया […]
अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाली और राष्ट्रीय पुरस्कार पा चुकीं अभिनेत्री कंगना रनौत को चुन-चुन का फिल्में करने में महारथ हासिल है. लेकिन आपका सुनकर विश्वास नहीं होगा कि कंगना को अगर फिल्म ‘गैंगस्टर’ नहीं मिली होती तो वे ‘एडल्ट’ फिल्म कर रही होतीं.
कंगना ने खुद इस बात का खुलासा किया है. अपने बिंदास और बोल्ड अभिनय से हैरान करनेवाली कंगना रीयल लाइफ में भी उतनी ही बेबाक है. जिन मुद्दों और बातों करने से बचते हैं अक्सर ऐसे मुद्दों पर अपने बयान देकर कंगना सुर्खियों में आ जाती हैं.
दरअसल ये बात वर्ष 2000 के आसपास की है जब कंगना बॉलीवुड में आने के लिए हाथ-पैर मार रही थी. उन्हें कोई काम नहीं मिल रहा था. उस समय कंगना ने एक फिल्म साइन की थी जो दोयम दर्जे की थी. लेकिन उसी समय कंगना को भट्ट कैंप की फिल्म ‘गैंगस्टर’ ऑफर हुई और कंगना ने एडल्ट फिल्म में काम करने से मना कर दिया. कंगना ने यह भी बताया कि उन्हें पता था कि यह फिल्म ठीक नहीं है लेकिन तब उनके पास कोई बड़ी फिल्म नहीं थी इसलिए उन्होंने तय किया कि वे इस फिल्म में काम करेंगी.
कंगना ने आगे यह भी बताया कि उन्होंने इस फिल्म के लिए एक फोटोशूट भी करवाया था. जिसके लिए उन्हें एक अजीब सी ड्रेस दी गई थी. उन्हें कुछ ठीक नहीं लगा क्योंकि माहौल किसी एडल्ट फिल्म की शूटिंग की तरह लग रहा था. कंगना खुद को मुश्किल में पा रही थी लेकिन तब तक उन्हें अनुराग बसु की फिल्म ‘गैंगस्टर’ मिल गई और उन्होंने इस फिल्म के लिए तुरंत हां कर दी. कंगना ने उस एडल्ट फिल्म के निर्माता के नाम का तो खुलासा नहीं किया लेकिन उन्होंने बताया कि फिल्म छोड़ने के कारण उस निर्माता ने उन्होंने काफी परेशान किया था.
कंगना ने कहा कि उस वक्त वे सिर्फ 17 से 18 साल की थी और अगर उन्हें ‘गैंगस्टर’ नहीं मिली होती तो वे उस एडल्ट फिल्म में काम कर लेतीं.
बता दें कि कंगना जल्द की विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘रंगून’ में नजर आनेवाली हैं. फिल्म में कंगना के अलावा शाहिद कपूर और सैफ अली खान भी मुख्य भूमिका में हैं. इसके अलावा वे ‘सिमरन’ में भी नजर आयेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










