ऋतिक के साथ रिश्ते का खुलासा करती हुई भावुक हुईं कंगना रनोत कहा- दिल तू ही बता...

Updated:
विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और कंगना रनोत के बीच रिश्तों में आई कड़वाहट समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है. इस रिश्‍ते की यादें आज भी कंगना के दिलों दिमाग में ताजा हैं. ऋतिक की लीगल टीम ने हाल ही में इस बात का खंडन किया है कि मामले कि ऋतिक और […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और कंगना रनोत के बीच रिश्तों में आई कड़वाहट समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है. इस रिश्‍ते की यादें आज भी कंगना के दिलों दिमाग में ताजा हैं. ऋतिक की लीगल टीम ने हाल ही में इस बात का खंडन किया है कि मामले कि ऋतिक और कंगना के मामले की जांच बंद हो रही है.

इसी बीच कंगना ने ऋतिक के लिए कहा कि जब पत्र सामने आए, तो उन्हें लगा कि वह नग्न हो गईं. इतना कहते ही वे भावुक हो गईं. कंगना दिल्ली के एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची थीं, उन्होंने ऋतिक से चल रहे विवाद पर अपनी बात कही. उन्होंने कहा, “दुनिया मुझे एक अचीवर के रूप में पहचानती है. बतौर एक्ट्रेस मैं इसे बड़ी बात मानतीं हूं…. दुनिया की नजरों में भी यह बड़ी बात ही है लेकिन एक महिला के तौर पर मुझे अपने व्यक्तित्व में सबसे अच्छी बात यह पसंद है कि मैं लवर के रूप में अपने आपको कैसे देखती हूं. मैं अपने आपको अच्छी लवर मानती हूं और किसी से प्यार करती हूं तो दुनिया की कोई ताकत मुझे ऐसा करने से रोकने में सक्षम नहीं है. फिर सामने से मुझे कैसा भी रिस्पॉन्स क्यों न मिले…

कंगना ने आगे कहा कि लोगों ने यह तो देखा कि इस लड़ाई में मैंने कितना स्ट्रॉन्ग फ्रंट लिया. लेकिन किसी ने इस लड़ाई को मेरे नजरिए से नहीं देखा. मेरा पक्ष कभी नहीं सुना. इस मामले में मैं बतौर महिला क्या महसूस करती हूं. मैंने क्या महसूस किया, जब मेरे साथ इतना बुरा व्यवहार किया गया. यकीन मानिए मैंने उस वक्त खुद को नग्न और बेहद कमजोर महसूस किया, जब लेटर सामने आए. मेरी भावनाओं को पूरी दुनिया के सामने बुरी तरह रखे गए. हालांकि ऐसा करके उन्होंने दिखा दिया कि वह कैसे शख्स हैं, उन्हें दूसरों की भावनाओं की कितनी कद्र है. इस घटना के बाद मैं पूरी रात रोती रही. लेकिन बाहर लोग मेरा मजाक बना रहे थे. मैं दोस्तों के बीच हंसी का पात्र बन गई हूं. लेकिन मैंने कभी गलत तरीके से किसी बात का जवाब नहीं दिया, क्योंकि बतौर लवर मैं खुद को विनर मानती हूं.”

कंगना ने अपनी बात को कहानी के अंदज में बताते हुए कहा, “एक पहाड़ी इलाके की लड़की है, जो बहुत सपने देखती है. हमेशा कल्पनिक दुनिया में कहानियां बुनती रहती है और बेहद भोली और जिद्दी है. लड़की जब 14 साल की होती है, तो वह एक शख्स की फोटो देखती है और उसे प्यार हो जाता है. यह तस्वीर इस लड़की को समंदर और रेगिस्तान को पार करने का हौसला देती है. आखिरकार जब लड़की उस शख्स के सामने तारों भरी रात में खड़ी होती है और वह उसे किस कर देता है, तो यह लड़की उसे कहती है- आई लव यू.” उन्होंने कहा, “क्या होता है, जब यह शख्स कहता है कि ये साधारण लड़की नहीं. यह किसी बच्ची की तरह और वह शख्स लड़की से डरने लगता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola