ePaper

तलाक के बाद फिर पास आ रहे हैं रितिक और सुजैन खान

Updated at : 16 Dec 2016 1:33 PM (IST)
विज्ञापन
तलाक के बाद फिर पास आ रहे हैं रितिक और सुजैन खान

रितिक रोशन और सुजैन खान के बीच तलाक हो चुका है. लेकिन दोनों कई मौकों पर साथ नजर आये हैं. हालांकि सुजैन अपने एक बयान में कह चुकीं हैं कि रितिक से कभी सुलह नहीं होगी. हाल ही में रितिक और सुजैन को दोनों बेटों के साथ मुंबई के एक रेस्‍टोरेंट में साथ देखा गया. […]

विज्ञापन

रितिक रोशन और सुजैन खान के बीच तलाक हो चुका है. लेकिन दोनों कई मौकों पर साथ नजर आये हैं. हालांकि सुजैन अपने एक बयान में कह चुकीं हैं कि रितिक से कभी सुलह नहीं होगी. हाल ही में रितिक और सुजैन को दोनों बेटों के साथ मुंबई के एक रेस्‍टोरेंट में साथ देखा गया.

रितिक और सुजैन ने वर्ष 2013 में अलग होने की घोषणा की थी. इसके बाद वर्ष 2014 में दोनों का तलाक हो गया था. कुछ दिनों पहले भी रितिक और सुजैन बच्‍चों के साथ देखा गया था, जिसके बाद ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी दोनों फिर करीब आ रहे हैं. लेकिन सुजैन ने ट्वीट किया था,’ रितिक के साथ कभी सुलह नहीं होगी. लेकिन हम हमेशा अच्छे माता पिता रहेंगे. यह हमारी पहली प्राथमिकता है.’

यहां देखें वीडियो:

आपसी सहमति से दोनों का तलाकहुआ था. कोर्ट के फैसले के अनुसार बच्चों की कस्टडी दोनों के पास रहेगी. रितिक और सुजैन के दो बेटे रेहान और रिदान हैं. रितिक और सुजैन की शादी वर्ष 2000 में हुई थी. रितिक रौशन मशहूर अभिनेता राकेश रौशन के पुत्र हैं जबकि सुजैन खान अभिनेता संजय खान की बेटी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola