ePaper

हैप्‍पी बर्थडे ''वीरू'' धर्मेंद्र, हेमा मालिनी और बिग बी ने कुछ ऐसे दी बधाई...

Updated at : 08 Dec 2016 3:17 PM (IST)
विज्ञापन
हैप्‍पी बर्थडे ''वीरू'' धर्मेंद्र, हेमा मालिनी और बिग बी ने कुछ ऐसे दी बधाई...

मुंबई: अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अपने पति एवं अभिनेता धर्मेंद्र को उनके 81वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. धर्मेंद के साथ 1979 में शादी के बंधन में बंधी हेमा ने आज एकसाथ बिताए प्यार भरे लम्हों को याद किया. हेमा के अलावा अमिताभ बच्‍चन ने भी धर्मेंद्र को बधाई दी है. हेमा ने लिखा, ‘मेरे करियर […]

विज्ञापन

मुंबई: अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अपने पति एवं अभिनेता धर्मेंद्र को उनके 81वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. धर्मेंद के साथ 1979 में शादी के बंधन में बंधी हेमा ने आज एकसाथ बिताए प्यार भरे लम्हों को याद किया. हेमा के अलावा अमिताभ बच्‍चन ने भी धर्मेंद्र को बधाई दी है.

हेमा ने लिखा, ‘मेरे करियर के सबसे बेहतरीन वर्षों, आज तक साथ बिताए खुशी भरे सालों और हमारी जो दो प्यारी बेटियां हैं…आज उन सब लम्हों को याद कर रही हूं… जन्मदिन मुबारक धर्म जी….’ ‘राजा जानी’, ‘ सीता और गीता’, ‘शराफत’, ‘नया जमाना’ जैसी कई फिल्मों में दोनों की खूबसूरत जोडी नजर आई है.

वहीं अमिताभ बच्‍चन ने भी फिल्‍म ‘शोले’ के अपने को-स्‍टार को दिल से शुभकामनाएं दी है. उन्‍होंने अपनी और धर्मेंद्र की कुछ पुरानी तस्‍वीरें शेयर की है और बधाई दी है. उन्‍होंने लिखा,’ जन्‍मदिन मुबारक धरम जी…बहुत बधाई और प्‍यार!

हेमा और धर्मेंद्र की दो बेटियां ईशा और अहाना है. एशा ने भी पिता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. ईशा ने ट्वीट किया, ‘मेरे प्रिय, मेरे पिता, मेरे हीरो को जन्मदिन की शुभकामनाएं… भगवान आपकों शक्ति, खुशी और उत्तम स्वास्थ दें. हम सभी आपसे बहुत प्यार करते हैं.’

धर्मेंद्र का जन्म वर्ष 1935 में पंजाब के लुधियाना जिले में हुआ था. 1960 में उन्होंने फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरा’ से अपने बालीवुड करियर की शुरुआत की थी. ‘बंदिनी’, ‘फूल और पत्थर’, ‘अनुपमा’, ‘चुपके चुपके’, ‘शोले’ उनके जीवन की बडी हिट फिल्मों में शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola