सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है विराट और अनुष्का शर्मा का ये डांस वीडियो
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Dec 2016 9:55 AM
क्रिकेटर युवराज सिंह और अभिनेत्री हेजल कीच की शादी में कई सेलीब्रिटीज शामिल हुए. इस शादी में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भी पहुंचे थे. दोनों की कई फोटोज और वीडियो सामने आये हैं. लेकिन दोनों एक डांस वाला वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. दोनों स्टार्स पंजाबी गाने ‘गुड़ नाल इश्क […]
क्रिकेटर युवराज सिंह और अभिनेत्री हेजल कीच की शादी में कई सेलीब्रिटीज शामिल हुए. इस शादी में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भी पहुंचे थे. दोनों की कई फोटोज और वीडियो सामने आये हैं. लेकिन दोनों एक डांस वाला वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है.
दोनों स्टार्स पंजाबी गाने ‘गुड़ नाल इश्क मिठा…’ में भागड़ा करते आये. यह वीडियो फैंस के बीच बेहद पसंद किया जा रहा है. दोनों की जोड़ी ने ऐसा समां बांधा कि समारोह में शामिल लोग दोनों जोड़ों को देखते रह गये.
https://www.instagram.com/p/BNoV10DgeXi/
युवी की शादी के बाद विराट और अनुष्का फेमस फैशन डिजायनर मनीष मल्होत्रा की बर्थडे पार्टी में नजर आये. अनुष्का ब्लैक वनपीस में बेहद खूबसूरत और हॉट लग रही थीं वहीं विराट ब्लैक सूट में बेहद हैंडसम और कूल लग रहे थे. वायरल हुई कई तस्वीरों में दोनों एकदूसरे का हाथ पकड़े भी नजर आ रहे हैं.
https://www.instagram.com/p/BNq1zJRALHI/
अनुष्का की प्रोफेशनल लाईफ की बात करें तो वे जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘द रिंग’ में नजर आयेंगी. फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है. शाहरुख-अनुष्का की जोड़ी ‘रब ने बना दी जोड़ी’ के बाद दूसरी बार नजर आयेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










