पति अक्षय को लेकर बोलीं ट्विंकल खन्ना,'' वो किताब नहीं पढ़ते हैं लेकिन...''

मुंबई: अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना का कहना है कि उनके अभिनेता-पति अक्षय कुमार किताब नहीं पढते हैं लेकिन वह काफी स्मार्ट हैं और उन्हें लोगों की बेहतर समझ है. ट्विंकल ने बताया कि उन दोनों में से वह बहुत ज्यादा पढती हैं लेकिन ‘एयरलिफ्ट’ स्टार बहुत स्मार्ट हैं. अभिनेत्री ने कहा, ‘वह (अक्षय) नहीं पढते हैं. […]
मुंबई: अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना का कहना है कि उनके अभिनेता-पति अक्षय कुमार किताब नहीं पढते हैं लेकिन वह काफी स्मार्ट हैं और उन्हें लोगों की बेहतर समझ है. ट्विंकल ने बताया कि उन दोनों में से वह बहुत ज्यादा पढती हैं लेकिन ‘एयरलिफ्ट’ स्टार बहुत स्मार्ट हैं.
अभिनेत्री ने कहा, ‘वह (अक्षय) नहीं पढते हैं. मैं हमेशा कहती हूं आपको स्मार्ट या सफल होने के लिए पढने की जरुरत होती है लेकिन वह नहीं पढ़ते हैं. इसके बावजूद वह बहुत स्मार्ट हैं. वह मुझ से अलग तरीके के स्मार्ट हैं. मैं संभवत: पढाकू हूं और वह बेहद स्मार्ट हैं.’
उन्होंने कहा, ‘वह मेरे मुकाबले अधिक बेहतर हैं. लोगों को समझने, व्यापारिक कामकाज में उनकी समझ मुझसे बेहतर है. वह बहुत आत्मविश्वासी हैं.’ ट्विंकल कल शाम टाइम्स लिटफेस्ट कार्यक्रम में बोल रही थी.
अभिनेत्री की अब तक दो किताबें ‘मिसेज फनीबोन्स’ और ‘द लीजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद’ प्रकाशित हो चुकी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




