अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक चर्चाओं से दूर रखता हूं: रणवीर

Updated:
विज्ञापन

मुंबई : अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि वह अपनी निजी जिंदगी को सार्र्वजनिक चर्चाओं से दूर रखते हैं और इसका सम्मान किया जाना चाहिए. रणवीर ने कहा, ‘‘मैं सोच समझकर अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक चर्चाओं से दूर रखता हूं। इसे मेरी निजी जिंदगी इसी कारण से कहा जाता है.” यह पूछे जाने […]

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि वह अपनी निजी जिंदगी को सार्र्वजनिक चर्चाओं से दूर रखते हैं और इसका सम्मान किया जाना चाहिए. रणवीर ने कहा, ‘‘मैं सोच समझकर अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक चर्चाओं से दूर रखता हूं। इसे मेरी निजी जिंदगी इसी कारण से कहा जाता है.”

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें लगता है कि टीवी शो ‘कॉफी विद करण’ के हाल के एक एपिसोड में की गयी उनकी टिप्पणी को बढा चढाकर पेश किया गया, अभिनेता ने कहा, ‘‘यह हल्के फुल्के मनोरंजन का शो है. शो में कही जाने वाली अधिकतर चीजें मजाक में कही जाती हैं और इसे गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए.”
रणवीर ने कहा, ‘‘कुछ चीजें हैं कि जिनके बारे में मैं बात नहीं करना चाहता. यह मेरा फैसला है. मैं चाहता हूं कि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका सम्मान करें।” गौरतलब है कि ‘कॉफी विद करण’ के पिछले रविवार के एपिसोड में रणवीर ने कहा था कि वह दीपिका पादुकोण से शादी करेंगे क्योंकि वह ‘‘विवाह योग्य” हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola