ePaper

आमिर की पत्‍नी किरण राव के घर से 80 लाख के गहनों की चोरी

Updated at : 29 Nov 2016 11:57 AM (IST)
विज्ञापन
आमिर की पत्‍नी किरण राव के घर से 80 लाख के गहनों की चोरी

मुंबई के बांद्रा स्थित आमिर खान की पत्‍नी किरण राव के घर से 80 लाख रुपये की गहनों की चोरी हो गई है. किरण के एक रिश्‍तेदार ने खार पुलिस स्‍टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने धारा 453 के तहत मामला दर्ज किया है और छानबीन में जुट गई है. आमिर खान और […]

विज्ञापन

मुंबई के बांद्रा स्थित आमिर खान की पत्‍नी किरण राव के घर से 80 लाख रुपये की गहनों की चोरी हो गई है. किरण के एक रिश्‍तेदार ने खार पुलिस स्‍टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने धारा 453 के तहत मामला दर्ज किया है और छानबीन में जुट गई है.

आमिर खान और किरण राव कार्टर रोड स्थित अपार्टमेंट में रहते हैं. शिकायत के मुताबिक किरण को पिछले हफ्ते ही पता चला कि उनकी हीरे की अंगूठी और नेकलेस गायब है. किरण से इस मामले में कोई बात नहीं हो पाई है और खास पुलिस ने भी इस बारे में कोई कमेंट नहीं किया है.

फिलहाल पुलिस के हाथ कोई सबूत नहीं लगा है. पुलिस पुलिस किरण राव की कुक फरजाना, असिस्टेंट सुजैना, नौकरानी झुमकी से लगातार पूछताछ कर रही है. सूत्रों के अनुसार चोरी का शक नौकरानी पर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola