संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में दिखायी जाएगी ‘पिंक''
Updated at : 26 Nov 2016 6:33 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई: अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म ‘पिंक’ न्यूयार्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में दिखायी जाएगी.महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों को दिखाने वाली इस फिल्म को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में विशेष स्क्रीनिंग के लिए आमंत्रित किया गया है. फिल्म में एक वकील की भूमिका निभाने वाले 73 साल के अभिनेता ने ट्विटर पर यह घोषणा की.अमिताभ […]
विज्ञापन
मुंबई: अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म ‘पिंक’ न्यूयार्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में दिखायी जाएगी.महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों को दिखाने वाली इस फिल्म को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में विशेष स्क्रीनिंग के लिए आमंत्रित किया गया है.
फिल्म में एक वकील की भूमिका निभाने वाले 73 साल के अभिनेता ने ट्विटर पर यह घोषणा की.अमिताभ ने ट्वीट किया, ‘‘सहायक महासचिव ने ‘पिंक’ को न्यूयार्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में विशेष स्क्रीनिंग के लिए आमंत्रित किया है. हम खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं.’ अनिरुद्ध रॉय चौधरी द्वारा निर्देशित इस हिट फिल्म में अमिताभ के अलावा तापसी पन्नू, एंड्रिया तारियांग और कीर्र्ति कुल्हारी ने मुख्य किरदार निभाए हैं. ‘पिंक’ 16 सितंबर को रिलीज हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




