नोटबंदी पर बोले आमिर, कुछ कहने से डर लगता है
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बलाली (हरियाणा) : सुपरस्टार आमिर खान का कहना है कि वह प्रधानमंत्री के नोटबंदी के कदम से प्रभावित नहीं हुए हैं क्योंकि उनका सारा पैसा बैंकों में सुरक्षित है. इक्यावन वर्षीय अभिनेता ने कहा, ‘‘मुझे कोई दिक्कत नहीं हुई क्योंकि मेरा सारा पैसा बैंक में है और भुगतान चेक के जरिए होता है.’ सरकार के […]
विज्ञापन
बलाली (हरियाणा) : सुपरस्टार आमिर खान का कहना है कि वह प्रधानमंत्री के नोटबंदी के कदम से प्रभावित नहीं हुए हैं क्योंकि उनका सारा पैसा बैंकों में सुरक्षित है. इक्यावन वर्षीय अभिनेता ने कहा, ‘‘मुझे कोई दिक्कत नहीं हुई क्योंकि मेरा सारा पैसा बैंक में है और भुगतान चेक के जरिए होता है.’ सरकार के इस कदम पर बॉलीवुड बंट गया है. जहां अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय समेत ज्यादातर बॉलीवुड हस्तियां इसके समर्थन में आगे आ गयी हैं वहीं कुछ ने कहा है कि इससे लोगों को असुविधा हुई है.
आमिर ने कहा, ‘‘हम (हस्तियां) कुछ कहने से डरते हैं. हम जो कुछ कहते हैं, उसे भिन्न दिशा में लिया जाता है. ‘ नोटबंदी के कदम का उन फिल्मों पर असर पडा है जो पिछले दो हफ्ते में रिलीज हुई हैं. जब आमिर से पूछा गया कि क्या उन्हें भी चिंता है क्योंकि उनकी फिल्म ‘दंगल’ दिसंबर में रिलीज होगी, तो उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पता नहीं. मैं टिप्पणी नहीं करुंगा। ‘ आमिर गीता फोगट की शादी में शामिल होने इस गांव में आए हैं. आमिर फिल्म में गीता के पिता पहलवान महावीर सिंह फोगट का किरदार कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










